Site icon News1India

Delhi News : संभल जाओ दिल्ली वालों क्योंकि आ गया है ‘खुजली गैंग’, जानें सदर बाज़ार में कैसे मचा इस गैंग का आतंक

Delhi, Khujli Gang, Itching, Active, Kala Kacha Gang

Delhi News : दिल्ली के सदर बाजार में ‘खुजली गैंग’ की वारदात का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे पीठ पर पाउडर छिड़ककर लोगों के बैग चोरी कर रहे हैं। CCTV फुटेज में यह घटना कैद हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति जब बाजार में घूम रहा था तब उसकी पीठ पर पाउडर छिड़क दिया गया।

राजधानी दिल्ली (Delhi News) में एक ग्रुप जिसे “खुजली गैंग” कहा जा रहा है, वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखाया गया है, जो लूटपाट की घटनाओं से जुड़ा है। यह गैंग दिल्ली में एक्टिव हो गया है और सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो खूब वायरल हो रही है। आपने काला कच्छा गैंग के बारे में तो सुना ही होगा। जिसके आतंक से दिल्ली और दिल्ली से सटे कई इलाकों में गजब की दहशत मच गई थी। और ऐसे ही कई और भी गैंग रहे हैं लेकि नक्या कभई आपने खुजली गैंग के बारे में सुना है? राजधानी दिल्ली के सदर बाज़ार का एक वीडो काफी वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि ये वीडियो खुजली गैंग का है।

यह भी पढ़ें : उपचुनाव में भी बीजेपी का पीछा नही छोड़ रहा इंडिया गठबंधन, अयोध्या के बाद बद्रीनाथ में मिली करारी हार

CCTV में कैद हुई खुजली गैंग की हरकत

दावा किया जा रहा है कि वीडियो में खुजली गैंग की हरकत है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति बैग लेकर चल रहा है, जब एक और व्यक्ति उसके पीछे आकर उसकी शर्ट के अंदर कुछ पाउडर डाल देता है। इससे व्यक्ति को तेजी से खुजली होती है। खुजली इतनी बढ़ जाती है कि वह अपनी शर्ट उतारता है और शरीर को खुजलाता रहता है। गैंग के सदस्य उसके चारों ओर घूम रहे होते हैं और फिर मौका मिलते ही सामान लेकर भाग जाते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

Exit mobile version