Delhi News: दिल्ली के एक ही होटल में क्या क्र रहे थे 70 पाकिस्तानी, क्यों पूरा एरिया हुआ सील?

Delhi Paharganj News: पाकिस्तानी नागरिकों की भारी संख्या में होटल में रहने से कई प्रश्न उठते हैं। क्या इतनी संख्या में पाकिस्तानी होटल में ठहरे हुए थे? क्या वे अवैध रूप से आए थे?

शुक्रवार की रात दिल्ली पुलिस समेत देश की सुरक्षा एजेंसी में हड़कंप मच गया जब खुफिया सूचना मिली कि पहाड़गंज स्थित टुडे इंटरनेशनल होटल में 60 से 70 पाकिस्तानी रुके हुए हैं। यह जानकारी मिलने पर सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गई। भारी पुलिस बल पूरे होटल के सामने और चारों ओर तैनात हैं।

Delhi Paharganj

पुलिस अधिकारी मौके पर

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पहली जांच के बाद दिल्ली पुलिस ने कुछ संदिग्ध घटनाओं का पता लगाया। बाद में पता चला कि टुडे इंटरनेशनल होटल में बहुत से पाकिस्तानी ठहरे हुए हैं।

क्या दिल्ली पुलिस को नहीं थी जानकारी

पाकिस्तानी नागरिकों की भारी संख्या में होटल में रहने से कई प्रश्न उठते हैं। क्या इतनी संख्या में पाकिस्तानी होटल में ठहरे हुए थे? क्या वे अवैध रूप से आए थे? दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच शुरू हो गई है।

Delhi Mayor Election : MCD और डिप्टी मेयर का चुनाव रद्द होने पर AAP में रोश की लहर आज विरोध में करेगी प्रदर्शन

निजामुद्दीन दरगाह पर इबादत 

पाकिस्तानी डेलिगेशन निजामुद्दीन दरगाह पहुंचा है, पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया। इसके बावजूद, कई सवाल उठ रहे हैं कि क्या दिल्ली पुलिस को पहले से पता था कि यह डेलिगेशन था, फिर इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल क्यों तैनात किया गया है और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर क्यों पहुंचे हैं।

Exit mobile version