Delhi Water : अनशन पर बैठी जल मंत्री अतिशी की अचानक बिगड़ी हालत, दिल्ली के LNJP अस्पताल के ICU वार्ड में कराया गया भर्ती

दिल्ली वालों को जल की समस्या निजात दिलाने के लिए अतिशी समस्त आप कार्यकर्ताओं के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी थी। जिसके बाद उनकी तबियत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें ICU वार्ड में भर्ती कराया गया।

Delhi water crisis, Atishi, Atishi Blood Sugar, LNJP Hospotal

Delhi Water : दिल्ली की जल मंत्री अतिशी मार्लेना दिल्ली और हरियाणा के बीच चल रही जल की लड़ाई को लेकर कई दिनों से सक्रिय भूमिका में नज़र आ रही हैं। दिल्ली वालों को जल की समस्या निजात दिलाने के लिए अतिशी समस्त आप कार्यकर्ताओं के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी थी।

जिसके बाद उनकी तबियत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें ICU वार्ड में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक अतिशी पिछले पांच दिनों से कुछ भी नहीं खा रही थी और इसी वजह से उनका शुगर लेवल आधी रात को जहां 43 था वो सुबह होते होते 36 तक पहुंच गय़ा। जिसके बाद LNJP अस्पताल के डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें भर्ती करने की सलाह दी। वह पिछले पांच दिनों से कुछ भी नहीं खा रही हैं और हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी जारी करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।

यह भी पढ़ें : कौन होगा स्पीकर और क्या विपक्ष की चाल में फंसी सरकार, जानिये आज संसद का हाल

AAP ने शेयर किया वीडियो

आम आदमी पार्टी ने एक ट्वीट करके बताया कि उनके ब्लड शुगर स्तर आधी रात को 43 हो गया था और सुबह 3 बजे तक 36 तक गिर गया था, जिसके बाद LNJP अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल भर्ती करने की सलाह दी। वह पिछले पांच दिनों से कुछ भी नहीं खा रही हैं और हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी जारी करने की मांग पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।

हरियाणा सरकार पर आप ने लगाया आरोप 

आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया है कि दिल्ली का सारा पानी पड़ोसी राज्यों से आता है। हरियाणा की भाजपा सरकार ने दिल्ली के हिस्से का 100 एमजीडी या 46 करोड़ लीटर से अधिक पानी रोक दिया है। दिल्ली पानी की कमी से जूझ रही है। आतिशी ने भाजपा के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार पर प्रति दिन 100 मिलियन गैलन (एमजीडी) पानी जारी नहीं करने का आरोप लगाया, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में 28 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
Exit mobile version