Dindori : कार्यक्रम से लौट रही पिकअप पलटी, दुर्घटना में 14 लोगों की मौत 21 अन्य घायल

Dindori : कार्यक्रम से लौट रही पिकअप पलटी, दुर्घटना में 14 लोगों की मौत जबकि 21 अन्य घायल

डिंडोरी। मध्य प्रदेश के Dindori जिले में गुरुवार देर रात पिकअप वाहन पलट जाने से 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 21 अन्य घायल हो गए। घटना को लेकर पुलिस का कहना है घटना डिंडोरी जिले के शाहपुरा पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में उस वक्त हुई कुछ लोग “भगवान भराई” कार्यक्रम से लौट रहे थे। तभी ड्राइवर के नियंत्रण खोने के कारण वाहन पलट गया और यह दुर्घटना घटित हुई।

रिजनों को 4-4 लाख की मुआवजे की घोषणा

घटना को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर प्रशासन को घायलों को चिकित्सा उपलब्ध कराने और कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके को बचाव कार्यों की समीक्षा का निर्देश दिया है। इसके साथ साथ उन्होंने मृतक के परिजनों को 4-4 लाख की मुआवजे की घोषणा भी की है।

Dindori हादसा अब तक क्या हुआ?

मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना Dindori में बड़झर घाट के पास गुरुवार देर रात करीब 1.30 बजे हुई। घटना की वजह चालक द्वारा नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले को लेकर बताया की भगवान भराई कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अमहाई देवरी गांव आए लोग गुरुवार रात कार्यक्रम से लौट रहे थे। तभी पिकअप के नियंत्रण खोने के वजह से वाहन पलट गया। इस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 21 अन्य लोग घायल भी हो गए। घटना की जानकारी के बाद डिंडोरी जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रहें हैं।

Exit mobile version