Site icon News1India

Encounter in Doda: डोडा में आतंकियों से मुठभेड़ में एक कैप्टन शहीद, असलहा छोड़ भागे आतंकी… सर्च ऑपरेशन जारी

Doda

Doda Encounter: रक्षा सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना का एक कैप्टन बुधवार (14 अगस्त) को जम्मू-कश्मीर के Doda जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गया। डोडा जिले में इस समय ऑपरेशन असर चलाया जा रहा है, जिसमें 48 राष्ट्रीय राइफल्स के कैप्टन आतंकियों के खिलाफ मोर्चा संभाल रहे थे। व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने बताया है कि इलाके में भारी गोलीबारी के बीच आतंकियों की तलाश जारी है, और ऑपरेशन के दौरान बड़ी मात्रा में युद्ध सामग्री बरामद की गई है।

सूचना के बाद शुरू हुआ ऑपरेशन

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि कुछ आतंकी जम्मू के उधमपुर जिले के पटनीटॉप और Doda जिले के असर बॉर्डर के जंगलों में छिपे हुए हैं। इसके बाद वाहन सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। मंगलवार शाम 7:00 और 8:00 बजे के बीच सुरक्षाबलों ने उस कमरे का पता लगाया जहां आतंकी छिपे हुए थे। आतंकियों ने अपने हथियार और गोला-बारूद उस कमरे में रखा हुआ था और वे सो रहे थे।

आतंकियों का भागना और बरामदगी

सुरक्षाबलों को देखकर आतंकी घबरा गए और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अपने आप को घिरता देख आतंकियों को वहां से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। हड़बड़ाहट में आतंकवादी अपनी एक M4 कार्बाइन और कुछ गोला-बारूद वहीं छोड़कर भाग गए, जिसे सेना ने बाद में बरामद कर लिया।

जम्मू-कश्मीर में बढ़ रही आतंकी घटनाएं

पिछले कुछ हफ्तों से जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है। पहले ये घटनाएं मुख्य रूप से घाटी में होती थीं, लेकिन अब जम्मू में भी आतंकवादी सक्रिय हो गए हैं। सेना के काफिले पर घात लगाकर हमला करने की कई घटनाएं सामने आई हैं।

आतंकी हमलों पर की बैठक

जम्मू-कश्मीर में बढ़ते आतंकी हमलों को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार (14 अगस्त) को एक उच्चस्तरीय बैठक की। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, डीजीएमओ, और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। बैठक में आतंकियों से निपटने के लिए रणनीतिक योजना तैयार करने पर चर्चा की गई।

CM Yogi : योगी आदित्यनाथ का सीधा वार, बोले-‘पाकिस्तानियों का होगा विलय या फिर होगी समाप्ति’,

Exit mobile version