Site icon News1India

Uttarkashi Tunnel Rescue: कुछ ही देर में दोबारा शुरु होगी ड्रिलिंग, पीएम मोदी लगातार ले रहे अपडेट

उत्तरकाशी photo

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में दिवाली के दिन से फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने की कवायद तेज हो गई है. सुरंग में ड्रिलिंग का काम लगातार जारी था, लेकिन बीच में इसमें रूकावट आ गई थी. हालांकि एक बार फिर से ड्रिलिंग शुरु होने वाली है और कहा जा रहा है कि जल्द ही देश को बड़ी खुशखबरी मिलेगी और सुरंग में फंसे 41 मजदूर बाहर निकलेंगे.

कंपन तेज होने से मशीन का हिला था बेस

बता दें कि सुरंग में ड्रिलिंग के दौरान कंपन तेज होने से मशीन का बेस हिल गया था. इसकी वजह से ड्रिलिंग का कार्य रूक गया था, लेकिन मीडिया रिपोर्ट की माने तो जल्द ही दोबारा ड्रिलिंग का काम शुरु होगा. प्रधानमंत्री मोदी लगातार उत्तरकाशी के सुरंग में फंसे मजदूरों का जायजा ले रहे हैं. अब सिर्फ 9 और 12 मीटर की ड्रिलिंग बची है, जिसके होने के बाद फंसे मजदूर बाहर होंगे.

यह भी पढ़ें- केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं बीजेपी नेता राजनाथ सिंह का बड़ा दावा, राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में जीत रही है बीजेपी

अंतिम चरण में सुरंग में ड्रिलिंग का काम

गौरतलब है कि उत्तराखंड के सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकालने का काम अंतिम समय में पहुंच चुका है. निर्माणाधीन टर्नल में कार्य के दौरान यहां पर हुए हादसे में 41 मजूदर फंस गए थे. मजदूर सुरंग में पिछले 13 दिन से फंसे हैं. इनको सकुशल निकालने के लिए राज्य और केंद्र सरकार मिलकर काम कर रही है. अब सुरंग में ड्रिलिंग का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है.

देश के सभी सुरंगों का होगा सुरक्षा ऑडिट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार की रात को ही उत्तरकाशी पहुंच गए थे. सीएम ने बुधवार की रात मातली में गुजारी. वो स्वंय फंस मजदूरों का स्वागत करने के लिए वहां पर डटे रहे. बता दें कि सुरंग हादसे के बाद से सरकार लगातार यहां पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी में जुटी हुई है. इस बड़े हादसे के बाद एनएचएआई की टीम पूरे देश के सभी 29 निर्माणाधीन सुरंगों का सुरक्षा ऑडिट करने की जिम्मेदारी उठाई है.

Exit mobile version