Site icon News1India

Election News : पिछले 24 घंटे में 3 दिग्गजों ने छोड़ी कांग्रेस, बंगाल में पीएम ने कहा ममता सरकार केंद्र की योजनाओं को पूरा नही होने देती, जानिए दिनभर की बड़ी सियासत

Election News: 3 veterans left Congress in the last 24 hours

नई दिल्ली। (Election News )लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज नामांकन की आखिरी तारीख थी। बीजेपी समेत अन्य पार्टी के उम्मीदवारों ने अपने सीटों पर नामांकन किया। इस दौरान एक दसूरे पर खूब आरोप प्रत्यारोप किया गया। पढिए दिन भर की बड़ी खबर

बंगाल में मोदी का ममता पर हमला

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने एक सार्वजनिक रैली में अपने संबोधन के दौरान ममता सरकार पर हमला किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संदेशखाली के गुनहगारों को बाकी की जिंदगी जेल में काटनी होगी। उन्होंने कहा कि पूरे बंगाल और देश ने देखा कि कैसे कुछ लोगों ने संदेशखाली के गुनहगारों को बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी थी। संदेशखाली की महिलाओं के साथ टीएमसी ने अपने अत्याचारों की पराकाष्ठा पार कर दी।

जहरीले सांप पर भरोसा कर सकते हैं भाजपा नही : ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कूच बिहार में एक चुनावी रैली में अपने संबोधन में कहा कि जहरीले सांप पर भरोसा कर उसे पाल सकते हैं। लेकिन भाजपा पर कभी भी भरोसा नहीं किया जा सकता। वो देश को बर्बाद कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर आचार संहिता का पालन नहीं करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज सभी केंद्रीय जांच एजेंसियां, सीमा सुरक्षा बल (BSF), और CISF भाजपा के इशारे पर ही काम करती हैं।

भाभी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगे पूर्व मुख्यमंत्री

लोकसभा चुनाव के लिए JMM ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जिसके अनुसार पार्टी ने झारखंड की गिरिडीह से मथुरा प्रसाद महतो और दुमका लोकसभा सीट से नलिन सोरेन को प्रत्याशी बनाया है, जिसके बाद यह साफ हो गया की पूर्व मुख्यमंत्री हमेंत सोरेन भाभी सीता सोरेन के खिलाफ चुनाव नही लड़ेंगे। ज्ञात हो की बीजेपी ने दुमका से सीता सोरेन को अपना प्रत्याशी बनाया हैं। वो हाल ही में पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हुई थीं।

24 घंटे में कांग्रेस के 3 कद्दावर नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस प्रवक्ता ने आज ही कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिख पार्टी से इस्तीफा दिया था। इसके बाद उन्होंने अपने बचाव में कहा कि वो न तो सनातन विरोधी नारे लगा सकते और न ही देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकते हैं। गौतलब हैं कि पिछले 24 घंटे में पार्टी के 3 कद्दावर नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

छोटा सा कार्यकर्ता पार्टी में कहीं से कहीं भी पहुंच सकता : सीएम सैनी

Election News : अंबाला में भाजपा की विजय संकल्प रैली में सीएम नायब सिंह सैनी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जिस स्थान पर खड़ा हूं, यह भगवान शिव का स्थान है। यही से मैं पार्टी का युवा मंडल का अध्यक्ष बना था। पार्टी ने मुझे पहले प्रदेशाध्यक्ष और मुखिया बनाया है। यह बीजेपी है, जहां छोटा सा कार्यकर्ता कहीं से कहीं भी पहुंच सकता है।

कृपलानी को मंत्री बनाओ नहीं तो पागल हो जाएगा : कांग्रेस

चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार उदयलाल आंजना ने निम्बाहेड़ा से भाजपा विधायक श्रीचंद कृपलानी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा- वो दो बार से सांसद हैं, कैबिनेट मंत्री भी रही हैं, ऐसे में बीजेपी अगर सीनियर लीडर को मंत्री नहीं बनाए तो उनका दिमाग तो विचलित हो जाएगा। इसलिए जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिलूंगा तो उनसे मिलूँगा तो कहूंगा कि कृपलानी को मंत्री बना दे नहीं तो ये पागल होकर घूमने लगेगा।

जब कांग्रेस नेता आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे बीजेपी वाले पैदा भी नही हुए थे : मलिकार्जुन खड़गे

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग देश की आजादी के लिए लड़ रहे थे तब मोदी शाह पैदा भी नहीं हुए थे। चित्तौड़गढ़ में एक जन सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये रेलवे स्टेशन नही बल्कि चित्तौड़गढ़ है यहां मोदी की गारंटी नही चलेगी यहां के लोग स्वाभिमान के लिए लड़ने वाले हैं।

कांग्रेस को चलाने वाले ही पार्टी से छोड़ रहें : सीपी जोशी

बीजेपी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस को लेकर कहा कि पार्टी की स्थिति देश में अब क्षेत्रीय पार्टियों जैसी हो गई है। कांग्रेस क्षेत्रीय दलों पर निर्भर है जो उसके अपने कर्मों के कारण हुआ है। उदयपुर में मार्बल एसोसिएशन कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा पार्टी जिन लोग के सलाह से चल रही है उन लोगों ने भी उनको छोड़ दिया।

Election News : अमेठी या रायबरेली सीट से अपने दमाद को खड़ा कर सकती कांग्रेस

कांग्रेस की मजबूत सीट मानी जानी वाली यूपी की अमेठी-रायबरेली सीटों पर कांग्रेस का उम्मीदवार कौन होगा? इस पर पार्टी द्वारा अभी तक कोई प्रतिक्रिया नही दी गई हैं। लेकिन इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और रॉबर्ट वाड्रा ने एक न्यूज ऐजंसी को दिए अपने इंटरव्यू में कहा कि वो अगर इन सीटों से चुनाव लड़ते हैं तो जनता विकास के लिए उन्हें वोट करेगी। उन्हें इन सीटों पर लड़ने के संकेत दिए हैं।

Election News : मथुरा ने सीएम योगी का बड़ा दावा

बीजेपी प्रत्याशी हेमा मालिनी ने लोकसभा के मथुरा सीट से अपना नामांकन दायर किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने मथुरा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन पार्टीयों की सरकार ने काशी, मथुरा एवं वृंदावन के बारे में क्यों नहीं सोचा? उन्होंने दवा किया की इस बार मथुरा के लोग बीजेपी को ही वोट करेंगे।

राष्ट्रीय नेतृत्व के फैसले स्वीकार : आदित्य

बदायूं सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच शिवपाल के बेटे आदित्य ने कहा, हमने सभी लोगों की बातें सुनी हैं, और हमारी पार्टी में लोकतांत्रिक नेतृत्व पर चलती हैं ऐसे में जो भी उम्मीदवार होगा पार्टी उसका समर्थन करेगी।

Election News : ब्रजेश पाठक का सपा पर तंज 

यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक नेसमाज पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा, पार्टी को प्रदेश की जनता नकार चुकी है। ऐसी स्थिति बन गई है कि लोकसभा चुनाव के लिए उन्हें कोई प्रत्याशी नहीं मिल रहा है

Exit mobile version