Site icon News1India

गुरुग्राम में युट्युबर से मारपीट मामले में Elvish Yadav को कोर्ट से मिली राहत, कोर्ट ने दी जमानत

Elvish Yadav

New Delhi:  बिग बॉस ओटीटी के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। सांप के जहर की खरीद-फरोख्त के मामले में एल्विश यादव (Elvish Yadav) की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। एल्विश को शुक्रवार, 22 मार्च को जमानत दे दी गई। यूट्यूबर की जमानत एनडीपीएस निचली अदालत में दी गई थी। इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने एल्विश यादव को गुरुग्राम पुलिस को सौंप दिया है।

यह भी पढ़े: ईडी ने सीएम केजरीवाल को किया गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट पहुंची आम आदमी पार्टी

फिलहाल गुरुग्राम पुलिस मारपीट के एक मामले में एल्विश यादव का बयान ले रही है। गौरतलब है कि सागर ठाकुर की शिकायत के आधार पर एल्विश यादव (Elvish Yadav) के खिलाफ गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया था। इस मारपीट मामले में बयान लेने के बाद गुरुग्राम पुलिस एल्विश को कोर्ट में पेश करेगी। एल्विश यादव को गुरुग्राम के ड्यूटी मजिस्ट्रेट अक्षय कुमार कोर्ट में पेश करेंगे।

यह भी पढ़े: क्या केजरीवाल जेल से चलाएंगे सरकार? या किसी और के हाथ जाएगी दिल्ली की सत्ता..

सांप का जहर खरीदने और बेचने के मामले में एल्विश यादव पिछले 5 दिनों से जेल में थे। यूट्यूबर की जमानत को लेकर शुक्रवार को एनडीपीएस निचली अदालत में सुनवाई हुई। कोर्ट ने एल्विश को 50-50 हजार के मुचलके पर जमानत दे दी। जमानत मिलने पर उनके प्रशंसकों और परिवार में खुशी का माहौल था। हालांकि जमानत के बावजूद एल्विश शुक्रवार शाम को घर नहीं लौट सके।

Exit mobile version