नई दिल्ली। भारत और इंग्लैडं के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का शुरुआती मैच गंवाने के बाद टीम इंडिया वापसी करने के राह पर है. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम स्कोर बोर्ड पर 396 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया, वहीं फिर भारतीय गेंदबाजों का कमाल देखने को मिला है. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड की टीम को 253 रनों पर ऑलआउट कर दिया. भारत की तरफ से सबसे किफायती गेंदबाजी जसप्रीत बुमराह ने की है. इन्होंने इन्होंने अपने 15 ओवर की गेंदबाजी में 2.84 की इकॉनामी से सिर्फ 45 रन दिए और 6 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया.
IND vs ENG: 253 रनों पर ऑलआउट हुआ इंग्लैंड, टीम इंडिया ने बनाई 143 रनों की बड़ी बढ़त

