Exit Poll Election 2024 : जिन पांच राज्यों को अपना घर समझ रही थी I.N.D.I.A.वहां भी हार गयी

देश में 543 लोकसभा सीटें हैं। इंडिया टुडे और एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार  इस बार NDA को 361 से 401 सीटें मिल सकती हैं

Exit Poll Election 2024 : देश में 543 लोकसभा सीटें हैं। इंडिया टुडे और एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार  इस बार NDA को 361 से 401 सीटें मिल सकती हैं, जबकि INDIA ब्लॉक को 131 से 166 सीटें मिलने की उम्मीद है। पांच राज्य ऐसे हैं, जहां अनुमानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है, जिनमें आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले एग्जिट पोल के अनुमानों में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने की संभावना है। पांच राज्यों में बीजेपी के दमदार प्रदर्शन ने सभी को चौंका कर रख दिया है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, और महाराष्ट्र में बीजेपी को बंपर बहुमत मिलने की उम्मीद है। इन राज्यों में अब तक क्षेत्रीय दलों का हावी रहना देखा गया है लेकिन इस बार पांचों राज्यों में पलटीमार नतीजों की संभावना है। अगर ये अनुमान सही साबित होते हैं तो भारतीय ब्लॉक INDIA की सभी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है और बड़ी हार का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें : KKR के स्टार खिलाड़ी ने रचाई शादी, कपल की पहली तस्वीर सामने आई

2019 में आए थे ये नतीजे

2019 में आंध्र प्रदेश में वाईएस जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली पार्टी वाईएसआरसीपी ने 22 लोकसभा सीटों पर कब्जा किया था। जबकि एन चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी को लोकसभा में तीन सीटें मिली थीं। YSRCP को 49.9 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि TDP को 40.2 प्रतिशत वोट मिले थे। कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, और जनसेना पार्टी का खाता नहीं खुला था।

कांग्रेस ने कहा मारी बाज़ी ?

Lok Sabha Election 2024, Exit Poll, INDIA,

Exit mobile version