Farmers Protest : नहीं बनी किसानों की बात, आज दिल्ली कूच करेंगे अन्नदाता

Farmers Protest : नहीं बनी किसानों की बात, आज दिल्ली कूच करेंगे अन्नदाता

नई दिल्ली। देर रात तक किसान संगठन और अधिकारियों के बीच बातचीत का दौर जारी रहा। लेकिन आपसी सहमति नहीं बनने के कारण आज पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान संगठन सुबह 10 बजे दिल्ली कूच करेंगे। किसानों के प्रदर्शन को लेकर प्रशासन ने दिल्ली के बॉर्डर इलाके सहित पूरे राजधानी में धारा 144 लागू की गई है।

आज सुबह दस बजे किसान करेंगे दिल्ली कूच

गौरतलब है कि 2021 में हुए किसानों के प्रदर्शन की तरह इस बार भी किसान अपनी मांगों के पूर्ति के लिए सरकार के विरोध मे सड़क पर उतरे हैं। किसान संगठनों ने सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य, (MSP)की गारंटी को लेकर कानून बनाने और कई अन्य मांगों की पूर्ति के चंडीगढ़ में देर रात केंद्रीय मंत्री और अधिकारियों से बातचीत जारी रही। लेकिन बात नहीं बनने पर संगठन के नेताओं ने बैठक से बाहर आकर मंगलवार सुबह दस बजे दिल्ली कूच का एलान कर दिया। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए राज्यों की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

केंद्रीय मंत्रियों की किसानों से बातचीत

देर रात तक हुई बैठक में केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री पीयूष गोयल और कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा बैठक के हिस्सा थे। बैठक में पंजाब के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल भी मौजूद रहे। बैठक में सभी मुद्दों पर बातचीत के बाद भी संगठन से बात नहीं बनी। जिसके बाद किसानों ने प्रदर्शन खत्म करने से मना कर दिया।

एक महीने तक दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध

ज्ञात हो की सुरक्षा उपायों के मद्देनजर राजधानी पुलिस ने राजधानी में किसी तरह के सार्वजनिक बैठकों और शहर में प्रवेश करने वाले ट्रैक्टरों तथा ट्रॉलियों पर एक महीने का प्रतिबंध लगा दिया है।

Exit mobile version