शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

जापान में आज भी इस्तेमाल हो रही थी प्राचीन काल की यह तकनीक, जेन-जी ने शायद ही सुना होगा नाम

Gen-Z को Gen-Z को Floppy Disc के बारे में शायद ही पता होगा। 1990 के दशक में प्रचलित यह स्टोरेज तकनीक आज भी जापान के सरकारी सिस्टम में इस्तेमाल हो रही थी। आखिरकार अब जापानी सरकार ने इसके खिलाफ जंग जीत ली है।के बारे में शायद ही पता होगा। 1990 के दशक में प्रचलित यह स्टोरेज तकनीक आज भी जापान के सरकारी सिस्टम में इस्तेमाल हो रही थी। आखिरकार अब जापानी सरकार ने इसके खिलाफ जंग जीत ली है।

by Mayank Yadav
जुलाई 4, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, अद्भुत कहानियां, टेक्नोलॉजी, विदेश
Floppy Disc
Share on FacebookShare on Twitter

Floppy Disc: जापान को तकनीक के मामले में एक अच्छा देश माना जाता है। हालांकि, इस आधुनिक देश में अभी भी प्राचीन काल की स्टोरेज तकनीक का इस्तेमाल हो रहा था। जापानी सरकार ने घोषणा की है कि उसने अब इस पुरानी तकनीक से छुटकारा पा लिया है। सरकार पिछले दो सालों से इस स्टोरेज तकनीक को सिस्टम से हटाने की कोशिश कर रही थी, आखिरकार अब उसे सफलता मिल गई है। 90 के दशक में इस तकनीक का इस्तेमाल कंप्यूटर के बाहर फाइल स्टोर करने के लिए किया जाता था।

1990 के दशक में इसका इस्तेमाल किया गया

जी हां, हम बात कर रहे हैं फ्लॉपी डिस्क की। 1990 के दशक में इस आउटपुट स्टोरेज तकनीक का इस्तेमाल अमेरिका से लेकर भारत तक में किया गया। 1998-99 में सीडी यानी कॉम्पैक्ट डिस्क की लोकप्रियता बढ़ने के बाद Floppy Disc का इस्तेमाल खत्म होने लगा, लेकिन जापान के सरकारी विभागों में इसका इस्तेमाल अभी भी होता था। जापान के डिजिटल मंत्री तारो कोनो ने घोषणा की है कि 28 जून, 2024 को सरकार ने फ्लॉपी डिस्क के खिलाफ जंग जीत ली है।

RELATED NEWS

Gen Z की भाषा या अपराध? जानिए कब गाली देना बन जाता है क्राइम क्या कहता है भारतीय कानून

Gen Z की भाषा या अपराध? जानिए कब गाली देना बन जाता है क्राइम क्या कहता है भारतीय कानून

अगस्त 2, 2026
Japan Human Fridge: जापान ने बनाया एक ऐसा अनोखा फ्रिज, जो मिनटों में देगा भीषण गर्मी से राहत

Japan Human Fridge: जापान ने बनाया एक ऐसा अनोखा फ्रिज, जो मिनटों में देगा भीषण गर्मी से राहत

जुलाई 28, 2026

Floppy Disc

क्यों हुआ इस्तेमाल बंद?

कई कारण थे:

  • पुराना और अक्षम: फ्लॉपी डिस्क बहुत कम डेटा स्टोर कर सकती थीं और डेटा ट्रांसफर करने में भी धीमी थीं।
  • सुरक्षा जोखिम: फ्लॉपी डिस्क आसानी से खो सकती थीं या क्षतिग्रस्त हो सकती थीं, जिससे डेटा चोरी या हानि का खतरा बढ़ जाता था।
  • अनुपलब्धता: फ्लॉपी डिस्क ड्राइव और सॉफ्टवेयर अब आसानी से उपलब्ध नहीं थे, जिससे इनका रखरखाव मुश्किल हो गया था।

कब हुआ बंद?

2022 में, जापान सरकार ने डिजिटल सुधारों के तहत फ्लॉपी डिस्क और सीडी-रोम के उपयोग को समाप्त करने का कानून बनाया।

इस कानून को लागू करने में 2 साल लगे, और आखिरकार 28 जून 2024 को जापान ने फ्लॉपी डिस्क के खिलाफ “जंग” जीत ली।

Floppy Disc

कब से हो रहा था इस्तेमाल?

जापान में 1980 के दशक से ही सरकारी दस्तावेजों और डेटा को स्टोर करने के लिए फ्लॉपी डिस्क का इस्तेमाल किया जा रहा था। जापान ने 2022 में सरकारी सिस्टम में Floppy Disc और सीडी-रोम का इस्तेमाल न करने का कानून बनाया था, लेकिन सिस्टम से फ्लॉपी डिस्क को हटाने में करीब 2 साल लग गए। हालांकि, जापान के सरकारी सिस्टम में अभी भी सीडी का इस्तेमाल हो रहा है। नई तकनीक की बात करें तो अब ज्यादातर फाइलें क्लाउड स्टोरेज या माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए ट्रांसफर की जाती हैं।

Share Market Opening : बैंकिंग और टेक ने बनाया नया रिकॉर्ड, स्टॉक मार्किट नयी ऊंचाई पर

Gen-Z ने नहीं सुना है नाम

2018 में किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि 6 से 18 साल के बच्चों को फ्लॉपी डिस्क के बारे में कुछ भी पता नहीं है। जेन-जेड को इसका नाम भी नहीं पता है। हालांकि, कई देशों के पाठ्यक्रम में अभी भी फ्लॉपी डिस्क स्टोरेज तकनीक का जिक्र है।

Floppy Disc

1971 में लॉन्च किया गया

फ्लॉपी डिस्क को सबसे पहले 1971 में लॉन्च किया गया था। हालाँकि, कमर्शियल फ्लॉपी डिस्क का इस्तेमाल पहली बार 1972 में किया गया था। आम तौर पर 8 इंच, 5.25 इंच और 3.5 इंच की फ्लॉपी डिस्क का इस्तेमाल किया जाता रहा है। एक फ्लॉपी डिस्क 80kb से लेकर 200Mb तक की फ़ाइलें स्टोर कर सकती है। 1998-99 में लॉन्च की गई 3.5 इंच की HiFD 150 से लेकर 200MB तक की फ़ाइलें स्टोर कर सकती थी।

Tags: Floppy DiscGen-Zjapan
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Gen Z की भाषा या अपराध? जानिए कब गाली देना बन जाता है क्राइम क्या कहता है भारतीय कानून

Gen Z की भाषा या अपराध? जानिए कब गाली देना बन जाता है क्राइम क्या कहता है भारतीय कानून

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Language & Law : सोशल मीडिया, गेमिंग और दोस्तों की बातचीत में गाली-गलौज अब पहले से ज्यादा सामान्य दिखने लगी...

Japan Human Fridge: जापान ने बनाया एक ऐसा अनोखा फ्रिज, जो मिनटों में देगा भीषण गर्मी से राहत

Japan Human Fridge: जापान ने बनाया एक ऐसा अनोखा फ्रिज, जो मिनटों में देगा भीषण गर्मी से राहत

by Sadaf Farooqui
जुलाई 28, 2026

Japan Human Fridge:  यूरोप की तरह जापान भी इस साल भीषण गर्मी और रिकॉर्ड तोड़ तापमान का सामना कर रहा...

Successfull Tests: जापान ने रचा इतिहास, स्पेस टेक्नोलॉजी में लगाई बड़ी छलांग, कौन से रॉकेट का करा सफल लॉन्च एंड लैंडिंग टेस्ट

Successfull Tests: जापान ने रचा इतिहास, स्पेस टेक्नोलॉजी में लगाई बड़ी छलांग, कौन से रॉकेट का करा सफल लॉन्च एंड लैंडिंग टेस्ट

by Kirtika Tyagi
जुलाई 13, 2026

Japan Successfull Tests Reusable Rocket: जापान ने अंतरिक्ष तकनीक के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश की अंतरिक्ष...

Sushila Karki Nepal PM : आर्मी चीफ ने Gen Z की मांग पर लगाई मुहर, सुशीला कार्की होंगी नेपाल की कार्यवाहक PM

Sushila Karki Nepal PM : आर्मी चीफ ने Gen Z की मांग पर लगाई मुहर, सुशीला कार्की होंगी नेपाल की कार्यवाहक PM

by Vinod
सितम्बर 12, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। नेपालियों की क्रांति रंग लाई। नेपाली सूरमाओं की गदर ने इतिहास बदल दिया। यूथ बिग्रेड ने...

सिचुएशनशिप, कैजुअलशिप, बेंचिंग… Gen Z में क्यों पॉपुलर हो रहे ये टर्म्स

सिचुएशनशिप, कैजुअलशिप, बेंचिंग… Gen Z में क्यों पॉपुलर हो रहे ये टर्म्स

by Kirtika Tyagi
मार्च 1, 2025

Zen G : आज के समय में हुकअप कल्चर और फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स युवाओं के बीच तेजी से फैल रहा...

Next Post
By Election 2024,SAMAJWADI PARTY,UP News

UP Politics : यूपी की इस सीट पर नहीं होगा उपचुनाव, एक विधायक को लेकर अटका है माजरा मामला पहुंचा हाई कोर्ट तक

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान, सीएम योगी को मुख्यमंत्री पद से हटाने की चल रही तैयारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist