Site icon News1India

कांग्रेस ने गौरव गोगोई को लोकसभा में डिप्टी लीडर बनाया और स्पीकर का चुनाव लड़ने वाले नेता को भी दिया बड़ा पद

Gaurav Gogoi

Congress appoints Gaurav Gogoi: कांग्रेस पार्टी ने सांसद गौरव गोगोई को लोकसभा में डिप्टी लीडर नियुक्त किया है। यह जानकारी कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा की। उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर कांग्रेस पार्टी के उपनेता, मुख्य सचेतक, और दो सचेतकों की नियुक्ति के बारे में सूचित किया है।

केसी वेणुगोपाल ने यह भी बताया कि वरिष्ठ सांसद कोडिकुन्निल सुरेश को पार्टी का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। सुरेश ने हाल ही में लोकसभा स्पीकर का चुनाव भी लड़ा था। सांसद मणिकम टैगोर और डॉ. मोहम्मद जावेद को सचेतक नियुक्त किया गया है।

गौरव गोगोई कौन हैं?

गौरव गोगोई पिछली लोकसभा में भी कांग्रेस पार्टी के उपनेता थे और लोकसभा में पार्टी का पक्ष रखने में सक्रिय थे। गौरव गोगोई असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे हैं। इस बार, उन्होंने असम की जोरहाट सीट से भाजपा के तपन कुमार गोगोई को 144,393 वोटों के बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल की थी।

आठवीं बार लोकसभा पहुंचे के सुरेश

के सुरेश वर्तमान लोकसभा के सबसे वरिष्ठ सांसद हैं, जो आठवीं बार लोकसभा पहुंचे हैं। उन्हें 18वीं लोकसभा में इंडिया गठबंधन की ओर से स्पीकर पद का उम्मीदवार भी बनाया गया था। के सुरेश केरल की मानेलिकारा सीट से कांग्रेस सांसद हैं।

Odisha: 46 साल बाद आज जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार क्यों खुलेगा? 2018 में चर्चा का कारण जानें

 

 

Exit mobile version