Site icon News1India

Ghaziabad : इंदिरापुरम की एक सोसाइटी में लगी भीषण आग, चार फ्लैट आग की लपटों में आए

Ghaziabad, Firebroke, Hindi News, Crime
Ghaziabad : यूपी के गाज़ियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। आज गाजियाबाद के इंदिरापुरम की एक सोसायटी में आग लग गई। आपको बता दें कि अचानक लगी इस भीषम आग में एक साथ सोसाइटी के चार फ्लैट ऑइस आग की लपटों में झुलसे हुए दिखाई दिए। आग लगने के बाद, सोसायटी के कई फ्लैटों को खाली कराया जा रहा है।
जैसी ही इसकी सूचना मिली फिर तुरंत ही ही, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, आग की चपेट में आई इस सोसाइटी का नाम अरिहंत हार्मनी सोसायटी बताया गया है जहां पर अचानक एक जनरेटर में आग लग गई । इस आग ने जनरेटर से बराबर के फ्लैटों तक पहुंच ली है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल दमकल की कई गाड़ियों के साथ आग पर काबू पाने के प्रयास में लगे हैं। सोसायटी के कई फ्लैटों को खाली करा दिया गया है।
आपको बता दें कि सोसायटी की विस्टा -2 टावर में चार फ्लैट के अंदर आग बुझाने का काम चल रहा है। सोसायटी के जिस टावर में आग लगी है। उसमें सेकंड फ्लोर पर फ्लैट में रहने वाली स्वेता ने बताया कि सूचना के बाद दमकल की गाड़ी आईं, लेकिन इनसे पहले ही सोसायटी के लोग आग को बुझाने में जुटे हुए थे। जब आग तेजी से फैलने लगी तो लोग फ्लैट से बाहर निकल गए थे।
ये भी पढ़ें : आज विपक्ष के खिलाफ हरियाणा में गरजे पीएम मोदी, बोले ‘कांग्रेस 10 साल से सत्ता से बाहर…’
वहीं, टावर में आग से बड़ा नुकसान हो गया है। गैस पाइपलाइन की लीक होने के कारण आग तेजी से फैल गई। दमकल विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने कहा कि कंट्रोल रूम में 12:29 बजे आग की सूचना मिली थी। तत्काल वैशाली स्टेशन से 2 गाड़ियां सोसायटी के लिए रवाना हो गईं।
Exit mobile version