Site icon News1India

आज से ग़ाज़ियाबाद में कई रोड रहेंगे बंद, जानिए कौन से रूय में हुआ चेंज

Ghaziabad

Ghaziabad: कांवड़ यात्रा के कारण उद्योग और कारोबार भी प्रभावित होंगे। कुछ दिनों के लिए एक्सप्रेस वे पर भी यातायात बाधित रहेगा। यातायात पुलिस ने इस (Ghaziabad) डायवर्जन के लिए विशेष तैयारी की है। एडीसीपी ट्रैफिक पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि भारी वाहनों के लिए डायवर्जन 5 अगस्त की रात 8 बजे तक रहेगा, जबकि हल्के वाहनों के लिए डायवर्जन 27 जुलाई की आधी रात से 5 अगस्त तक लागू रहेगा।

कुछ गाड़ियों को छूट

आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई करने वाले हल्के एवं भारी (Ghaziabad) मालवाहक वाहनों को कोई समस्या नहीं होगी। उन्हें पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में फार्म भरकर देना होगा और आवश्यक जानकारी जमा करनी होगी। 24 घंटे के भीतर अनुमति जारी करने का प्रयास किया जाएगा।

दूसरे शहरों और राज्यों से आने वाले वाहन चालकों की सुविधा के लिए जनपद में होर्डिंग और बोर्ड लगाए जा रहे हैं, जिनमें कांवड़ रूट (Ghaziabad) और डायवर्जन की जानकारी होगी। करीब एक हजार बोर्ड और बड़ी एलईडी स्क्रीन विभिन्न स्थानों पर लगाई जा रही हैं।

यहाँ बढ़ेगा दबाव

डायवर्जन के कारण एनएच-नौ और जीटी रोड समेत ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर वाहनों का दबाव बढ़ेगा। इन स्थानों पर (Ghaziabad) अतिरिक्त यातायातकर्मी तैनात रहेंगे और वाहन चालकों को उनके निर्देशों का पालन करना चाहिए।

शहर की सड़कों पर यातायात सुचारू रखने के लिए अतिरिक्त यातायातकर्मी तैनात रहेंगे और प्रमुख तिराहे और चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल के जरिए यातायात संचालित होगा। वाहन चालकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

नीतीश एक बार फिर खेलेंगे BJP के साथ, नए सहयोगियों से बनाएंगे सरकार

Ghaziabad हेल्पलाइन नंबर

नगर नियंत्रण कक्ष – 9643208942
ग्रामीण नियंत्रण कक्ष – 8929436700
ट्रांस हिंडन नियंत्रण कक्ष – 9643204440
ट्रैफिक नियंत्रण कक्ष – 9643322904

Exit mobile version