Site icon News1India

Giriraj Singh : ‘देश के विभाजन के बाद मुसलमानों को…’ तौकीर रजा पर गिरीराज सिंह का पलटवार

Breaking news,abp News,Giriraj Singh,Barelvi cleric Tauqeer Raza,religion change

Giriraj Singh : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा के हिंदू लड़के-लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने तौकीर रजा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनको सबक सिखाना जरूरी है, क्योंकि भारत का विभाजन हुआ था और अगर उन्हें यहां न रहने दिया गया होता, तो आज ऐसी स्थिति नहीं होती।

उन्होंने कहा कि साजिश के तहत मुसलमानों को यहां रोका गया, जिससे आज इस प्रकार की स्थिति पैदा की जा सके। गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि यह गलती हुई है कि विभाजन धर्म के आधार पर होता हुआ भी मुसलमानों को यहां रहने दिया गया।

21 जुलाई को पांच जोड़ों का होगा धर्म परिवर्तन – तौकीर रजा

तौकीर रजा ने हाल ही में घोषणा की है कि वे 21 जुलाई को पांच हिंदू जोड़ों का इस्लाम धर्म में परिवर्तन करवाएंगे। उन्होंने बताया कि बहुत से हिन्दू लोग इसलाम धर्म को ग्रहण करने के लिए उनके पास आ रहे हैं। इसलिए, इन पांच लड़कों-लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवाकर उनका निकाह करवाया जाएगा। मौलाना ने इस काम के लिए जिला प्रशासन से इजाजत मांगी है। इस घोषणा पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी हैं।

यह भी पढ़ें : टारगेट किलिंग, पोस्टर… 15 अगस्त को लेकर खालिस्तानी संगठन रच रहे हैं बड़ी साजिश, अलर्ट जारी

गिरिराज सिंह ने तौकीर रजा को चेतावनी दी कि वे हिंदुओं के साथ खिलवाड़ा ना करें, इससे बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के मुस्लिम महिलाओं को भत्ते देने के फैसले का उल्लेख करते हुए पूछा कि इस पर ममता बनर्जी, राहुल गांधी और अखिलेश यादव क्यों चुप हैं। गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वह बंगाल को बांग्लादेश और पाकिस्तान की तरह बनाने की तैयारी कर रही हैं और उन्हें हिंदुओं पर भरोसा नहीं है।

Exit mobile version