Site icon News1India

Govinda को अपनी ही बंदूक से लगी गोली, 24 घंटे के लिए ICU में दाखिल, ऑपरेशन के बाद खतरे से बाहर

Govinda

Govinda: अभिनेता गोविंदा को उनकी खुद की बंदूक से गलती से पैर में गोली लग गई। यह घटना सुबह करीब पौने 5 बजे हुई जब वे कहीं जाने के लिए तैयार हो रहे थे। उसी समय (Govinda) अचानक मिसफायर हो गया। अब अभिनेता को CRITI केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसी है गोविंदा की तबियत

अभिनेता गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। जब वे अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को केस में रख रहे थे, तभी गलती से बंदूक उनके हाथ से गिर गई और गोली चल गई।

डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है और उनकी स्थिति स्थिर है। वह फिलहाल अस्पताल में हैं। मैनेजर ने यह भी कहा कि यह भगवान की कृपा है कि गोविंदा जी को केवल पैर में चोट आई है और कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ।

यह भी पढ़े: दिल्ली में गड्ढा-मुक्त दिवाली का वादा, क्या होंगे असली मे बदलाव?

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, घटना के समय गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा मुंबई में मौजूद नहीं थीं। जब उन्हें इस घटना की सूचना मिली, तो वह तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गईं। बताया जा रहा है कि वह अगले दो घंटों में मुंबई पहुंच जाएंगी।

कितनी है गोविंदा की कुल संपत्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोविंदा की कुल संपत्ति लगभग 151 करोड़ रुपये आंकी गई है। उनके पास तीन घर हैं, जिनमें से एक “जल दर्शन” नामक घर में वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। दूसरा घर मड आइलैंड में है, जिसे वह फिल्मों की शूटिंग के लिए किराए पर देते हैं। तीसरा घर अमेरिका में स्थित है, जो किराए पर चढ़ा हुआ है, और एक और घर कोलकाता में है, जिससे उनकी आय होती है। इसके अलावा, गोविंदा के पास दो फार्महाउस भी हैं, जो उनकी संपत्ति का हिस्सा हैं।

 

Exit mobile version