Haryana Election: आम आदमी पार्टी ने जारी की 20 उम्मीदवारों की लिस्ट, कांग्रेस से नहीं बनी बात

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच हरियाणा में गठबंधन पर सहमति नहीं बन पाई है। कई दिनों की बातचीत के बाद आम आदमी पार्टी ने 20 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और अब वह अकेले चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा, यह भी चर्चा में है कि आम आदमी पार्टी राज्य की 50 सीटों पर उम्मीदवार खड़े कर सकती है।

Harayana Election

Harayana Election: आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच हरियाणा (Harayana) में गठबंधन पर बात नहीं बन पाई है। कई दिनों की बातचीत के बाद आम आदमी पार्टी ने 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है और अब वह अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी। चर्चा है कि पार्टी राज्य की 50 सीटों पर उम्मीदवार खड़े कर सकती है।

कांग्रेस की चुनाव समिति की हाल की बैठक में राहुल गांधी ने सुझाव दिया था कि आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन पर विचार किया जा सकता है। इसके बाद दोनों दलों ने बातचीत शुरू की थी, लेकिन आम आदमी पार्टी ने 20 सीटों की मांग की, जिसे कांग्रेस ने मानने से इनकार कर दिया।

AAP और कांग्रेस में गठबंधन पर नहीं बनी बात

इसके बाद आम आदमी पार्टी ने 10 सीटों पर समझौते की बात की, लेकिन कांग्रेस ने 3-4 सीटों का ऑफर दिया या फिर अलग रास्ता अपनाने की बात कही। अंततः आम आदमी पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया।

सूत्रों के अनुसार, आम आदमी पार्टी कुरुक्षेत्र, करनाल, और पानीपत जैसे जिलों में कुछ सीटें चाहती थी, जहां पार्टी को दिल्ली से लगते इलाकों और कुरुक्षेत्र में फायदा होने की उम्मीद थी। लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के साथ गठबंधन में आम आदमी पार्टी ने कुरुक्षेत्र सीट से सुशील गुप्ता को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्हें भाजपा के नवीन जिंदल के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़े: Haryana में कांग्रेस और भाजपा में विरोध और बगावत का दौर, जानें क्या है मामला

यहां आम आदमी पार्टी की पहली सूची में उम्मीदवारों की जानकारी दी जा रही है…

1. नारायणगढ़ – गुरपाल सिंह
2. कलायत – अनुराग ढांडा
3. पुंडरी – नरेंद्र शर्मा
4. घरौंदा – जयपाल शर्मा
5. असंध – अमनदीप जुंडला
6. समालखा – बिट्टू पहलवान
7. उचाना कलां – पवन फौजी
8. डबवाला – कुलदीप कदराना
9. रनिया – हैप्पी रनिया
10. भिवानी – इंदु शर्मा
11. महम – विकास नेहरा
12. रोहतक – बिजेंदर हुड्डा
13. बहादुरगढ़ – कुलदीप चिकारा
14. बादली – रणबीर गुलिया
15. बेरी – सोनू अहलावत शेरिया
16. महेंद्रगढ़ – मनीष यादव
17. नारनौल – रविंद्र मत्रू
18. बादशाहपुर – बीर सिंह सरपंच
19. सोहना – धर्मेंद्र खटाना
20. बल्लभगढ़ – रविंद्र फौजदार

Exit mobile version