Site icon News1India

Hardik Pandya : नताशा नहीं खुद हार्दिक ने ही किया था चीट, एक महीने बाद खुल गए सारे राज़, जानें किसको डेट कर रहे क्रिकेटर?

HARDIK PANDYA, Hardik Pandya Girlfriend, Jasmin Walia

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आए हैं और वे लगातार चर्चा में बने हुए हैं। लगभग एक महीने पहले ही उन्होंने अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक से अलगाव की घोषणा की थी। अब हार्दिक के नए अफेयर की खबरें सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हार्दिक पांड्या ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया को डेट कर रहे हैं।

खास बात यह है कि हार्दिक(Hardik Pandya) और नताशा के अलग हुए अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ और हार्दिक ने खुल्लम-खुल्ला जैस्मीन वालिया के साथ रिश्ते की शुरुआत कर दी है। इस नए अफेयर की खबरें अचानक कैसे आईं, इसका बड़ा कारण खुद हार्दिक पांड्या हैं।

दरअसल, जैस्मीन वालिया ने हाल ही में ग्रीस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। उसी समय, हार्दिक ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह भी उसी स्थान पर नजर आ रहे हैं जहां जैस्मीन ने तस्वीरें ली थीं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि हार्दिक और जैस्मीन ग्रीस में साथ छुट्टियां मना रहे हैं, लेकिन इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें : डोडा में आतंकियों से मुठभेड़ में एक कैप्टन शहीद, असलहा छोड़ भागे आतंकी… सर्च ऑपरेशन जारी

हार्दिक ने लाइक की जैस्मीन वालिया की फोटोज़

एक ही लोकेशन पर वीडियो पोस्ट करने के बाद, हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर जैस्मीन वालिया की तस्वीरों को लाइक किया। उन्होंने जैस्मीन की अधिकांश हालिया तस्वीरों को लाइक किया है। हार्दिक के इन लाइक्स के बाद, फैंस ने जैस्मीन की पोस्ट पर हार्दिक पांड्या का नाम चर्चा में लाना शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी तक हार्दिक पांड्या और जैस्मीन वालिया के रिश्ते के बारे में किसी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Exit mobile version