Haryana : मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिया इस्तीफा, निर्दलीय विधायक के समर्थन से JJP-BJP गठबंधन टूटना पक्का

 हरियाणा। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की सियासत में मंगलवार को बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर हुए मतभेदों की वजह से ये गठबंधन टूट गया।

पूरी कैबिनेट का इस्तीफा

लोकसभा चुनाव में सीटों को लेकर हुए मतभेद के बाद हरियाणा में JJP-BJP गठबंधन टूट गया। चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक में हुए फैसले के बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने मंत्रिमंडल के साथ राजभवन पहुंच पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया।

हरियाणा विधानसभा का गणित

हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। जिसमें 41 सीटें बीजेपी के पास हैं तो वहीं 30 सीटें कांग्रेस, 10 सीटें इंडियन नेशनल लोकदल, एक हरियाणा लोकहित पार्टी और छह सीटों पर निर्दलीय हैं। राज्य में बहुमत के लिए 46 विधायक चाहिए। मुख्यमंत्री के इस्तीफे से पहले राज्य में JJP-BJP की सरकार थी। जिसमें बीजेपी को 41 जबकि जेजेपी को 10 सीटें हैं।

Exit mobile version