हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: कांग्रेस और AAP के बीच गठबंधन की उम्मीद खत्म

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच गठबंधन की संभावना समाप्त हो गई है। दोनों दल अब अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे। 5 अक्टूबर को 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा, और 8 अक्टूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Haryana

Haryana 2024: हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच गठबंधन की संभावनाएं अब लगभग समाप्त हो गई हैं, क्योंकि दोनों दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस घटनाक्रम ने राज्य की चुनावी गणित को नया मोड़ दे दिया है, जिससे त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना बढ़ गई है।

दोनों पार्टियां अकेले लड़ेंगी चुनाव

Haryana में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच गठबंधन की आखिरी उम्मीद अब खत्म हो गई है। कांग्रेस ने अब तक 86 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है, जबकि AAP ने 90 में से 89 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। इस प्रकार, Haryana में अब इंडिया गठबंधन नहीं रहा और दोनों पार्टियां अकेले चुनाव लड़ रही हैं। पहले दोनों दलों के बीच गठबंधन की अटकलें थीं, लेकिन कांग्रेस की चौथी सूची जारी होने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि वे अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी।

कांग्रेस और AAP के उम्मीदवार

कांग्रेस ने अपनी चौथी सूची में पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इनमें अंबाला कैंट से परिमल परी, पानीपत ग्रामीण से सचिन कुंडू, नरवाना (SC) से सतबीर डबलैन, रानिया से सर्व मित्र कंबोज और तिगांव से रोहित नगर शामिल हैं। इससे पहले, कांग्रेस ने अपनी तीसरी सूची में रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला को कैथल से टिकट दिया था। वहीं AAP ने अपनी छठी सूची में 19 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, जिससे उनके कुल उम्मीदवारों की संख्या 89 हो गई।

यहां पढ़ें: EWS पर नगीना सांसद का हमला… दिल्ली में चंद्रशेखर ने दिल्ली में दिखाई अपनी ताकत

चुनाव की तारीखें और महत्वपूर्ण जानकारी

Haryana की 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को एक चरण में मतदान होना है। आज (28 सितंबर) नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। चुनाव परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। कांग्रेस ने 2019 में विधानसभा का चुनाव हारे 12 नेताओं को फिर से टिकट दिया है, जबकि 34 नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। इस चुनाव में यूट्यूबर सर्वमित्र कंबोज को रानियां से और सांसद वरुण चौधरी की पत्नी पूजा चौधरी को मुलाना से कांग्रेस का टिकट मिला है।

Exit mobile version