Haryana live : हरियाणा में बीजेपी ने फिर चौंकाया, नायब सिंह सैनी होंगे नए मुख्यमंत्री, आज शाम 5 बजे लेंगे शपथ

Haryana live: BJP again surprised in Haryana Nayab Singh Saini will be the new Chief Minister, will take oath today at 5 pm

चंडीगढ़। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नायब सिंह सैनी Haryana  के नए मुख्यमंत्री होंगे। वह आज शाम पांच बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था जिसे राज्यपाल बण्डारू दत्तारेय ने स्वीकार कर लिया। जिसके बाद अब नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे। सैनी आज शाम पांच बजे पद की शपथ लेंगे।

भाजपा के पास 48 विधायक

भाजपा को 48 विधायकों का समर्थन। नायाब सैनी द्वारा Haryana के राज्यपाल को दिए गए समर्थन पत्र में पार्टी के पास 48 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। जिसमें बीजेपी के 41 और 7 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं।

Haryana विधानसभा में कुल सीटें

विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। जिसमें 41 सीटें बीजेपी के पास हैं तो वहीं 30 सीटें कांग्रेस, 10 सीटें इंडियन नेशनल लोकदल, एक हरियाणा लोकहित पार्टी और छह सीटों पर निर्दलीय हैं। राज्य में बहुमत के लिए 46 विधायक चाहिए। मुख्यमंत्री के इस्तीफे से पहले राज्य में JJP-BJP की सरकार थी। जिसमें बीजेपी को 41 जबकि जेजेपी को 10 सीटें हैं।

राजभवन में सरकार बनाने का दावा

विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। नए मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी आज शाम शपथ लेंगे।

नेता चुने जाने के बाद पहली प्रतिक्रिया

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद Haryana के नए मुख्यमंत्री नायाब सैनी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पार्टी के शीर्ष नेताओ का आभार जताया।

ओबीसी समुदाय से आते हैं नायब सैनी

Haryana  के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं। पिछले साल बीजेपी ने उन्हें हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। लगभग 2 दशकों से ज्यादा से सगठन में काम करने का लंबा अनुभव रखने वाले नायब सिंह सैनी को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का विश्वासपात्र माना जाता है।

राजनैतिक करियर 

पार्टी ने उन्हें 1996 में हरियाणा बीजेपी के संगठन में जिम्मेदारी दी जिसके बाद 2002 में वो अंबाला बीजेपी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बने। फिर 2005 में भाजपा अंबाला युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने। फिर हरियाणा किसान मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बने और साल 2012 में उन्हें अंबाला का जिला अध्यक्ष बना दिया गया। 2014 के विधानसभा चुनाव में नायब सिंह सैनी को नारायणगढ़ से जीतकर विधानसभा पहुंचे। जिसके बाद वर्ष 2016 में उन्हें खट्टर के नेतृत्व वाली Haryana सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया। 2019 के लोकसभा चुनाव में नायब सिंह सैनी को कुरुक्षेत्र से सांसद बने। सैनी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहें हैं।

Exit mobile version