Site icon News1India

Hathras Stampede : खुल गई भोलेबाबा की सारी पोलपट्टी, अब पुलिस की गिरफ्त से उसका बचना मुश्किल

hathras satsang bhagdag , hathras satsang stampede , hathras satsang bhole baba
Hathras Stampede : हाथरस में सत्संग करने वाले बाबा सूरज पाल उर्फ भोले बाबा की तलाश में पुलिस एटा और मैनपुरी सहित कुल 8 थानों पर दबिश दे रही है। सूत्रों के मुताबिक, बाबा इस समय मैनपुरी में एक आश्रम में छिपा हुआ है। जब पुलिस उसे पकड़ेगी, तो उससे पूछताछ की जाएगी। इसके बावजूद कि एफआईआर में सूरजपाल का नाम नहीं है, पुलिस उसे हिरासत में लेकर या सामान्य पूछताछ कर सकती है।

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई भयानक घटना के बाद सीएम योगी ने शोक व्यक्त करते हुए इश पर सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसी के साथ उन्होंने 24 घंटे के भीतर इस घटना की रिपोर्ट पेश करने को कहा है। और वहीं प्रदेश के मंत्री असीम चौधरी ने इस घटना पर मुख्य रूप से कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। जैसे ही इस पूरी घटना के दोषी का पता लगता है उस पर उचित कार्यवाही की जाएगी और उसको बिल्कुल भी बख्शा ही जाएगा। और जानकारी के मुताबिक इस घटना के पटारे के लिए आगरा एडीजी के नेतृत्व में ही एक नई टीम का गठन किया है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के हरी नगर के बिछवा में भोले बाबा का आश्रम है।

यह भी पढ़ें : क्या है उस चमक्तकारी मिट्टी का राज़ जिसने मचाया हाथरस में त्राहिमाम

 मंगलवार रात को ही भोले बाबा नारायण साकार विश्व बाबा हरि की तलाश में मैनपुरी पुलिस बिछवा इलाके में पहुंच गई थी। पुलिस ने बाबा के आश्रम को चारों तरफ से घेर लिया था, और उस दौरान टीम के साथ सीओ भी मौजूद थे। बाबा के आश्रम के बाहर भारी संख्या में पुलिस बसें मौजूद हैं। इसके अलावा, आश्रम में काफी संख्या में अनुयाई भी मौजूद हैं।
Exit mobile version