Hathras Stampede : हाथरस हत्याकांड का आरोपी मधुकर दिल्ली में गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी

हाथरस कांड ने इस वक्त हर तरफ हड़कंप मचाकर रख दिया है। और इस घटना का मुख्य आरोपी देव मधुकर अब पुलिस की गिरफ्त में है उसने दिल्ली के नजफगढ़ के एक अस्पताल के सामने ही सरेंडर कर दिया है।

Hathras case, Main accused, Hathras case Madhukar, Hathras case appear

Hathras Stampede : हाथरस हादसे के लेकर पूरे देश में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस पूरी मुस्तैदी से इस केस की जांच पड़ताल मे जुटी हुई है।

और इसी बीच हाथरस (Hathras Stampede) में हुई उस दर्दनाक घटना के मुख्य आरोपी पर पुलिस ने अपना शिकंजा कस लिया है। जिसका नाम देवी मधुकर आपको बता दें कि दिल्ली के नजफगढ़, उत्तम-नगर के एक अस्पताल में पुलिस पहुंची थी। जहां पर पुलिस के सामने आकर देव मधुकर ने सरेंडर किया।

आपको बता दें कि 5 जुलाई की तारीख को गिरफ्तार कर लिया है। 2 जुलाई को हाथरस में हुई घटना के बाद से ही इसका मुख्य आरोपी देव मधुकर फरार चल रहा था जिसने 5 तारीख को उसने पुलिस के सामने सरेंडर किया। और उसको कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी मुताबिक उस वक्त नजफगढ़ के अस्पताल में हाथरस की ही पुलिस पहुंची थी जिसने देव मधुकर को मौके पर गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद पुलिस मधुकर से पूछताछ कर रही है।

भोले बाबा का बेहद खास है मधुकर

हाथरस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक देवप्रकाश मधुकर भोले बाबा के विशेष आदमी भी हैं। उसने भगदड़ के बाद बाबा से फोन पर लंबी बात की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना के बाद से मधुकर अपने घर नहीं लौटे हैं और उनके परिवार के कुछ सदस्य भी गायब हैं। मधुकर एक समय जूनियर इंजीनियर थे और बाद में उन्होंने बाबा सूरजपाल का शक्तिशाली भक्त बन लिया। उनका घर सिकंदरा राऊ के दामादपुरा की नई कॉलोनी में है।

यह भी पढ़ें : ‘मुस्लिम न करें अपनी दुकानों का हिंदुकरण’, कांवड़ यात्रा से पहले यूपी के मंत्री का विवादित बयान

अब तक 7 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

हाथरस में हुई भगदड़ में अब तक करीब 123 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है इसके बाद पुलिस ने प्रवचनकर्ता बाबा सूरजपाल के सेवादारों और सत्संग के आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। मुख्य आयोजनकर्ता देव प्रकाश मधुकर से पहले 6 लोगों को पकड़ा जा चुका था। इसके बाद संख्या 7 हो गई है।

Exit mobile version