Site icon News1India

Hemant Soren: झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन लेंगे शपथ, डेट हुई कन्फर्म..

Hemant Soren

Hemant Soren: झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की शपथ ग्रहण की तारीख तय हो गई है। राजभवन के अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को सरकार बनाने का निमंत्रण दिया है। अब हेमंत सोरेन 4 जुलाई को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि कर दी है।

चंपाई ने कल दिया था सीएम पद से इस्तीफा 

जेएमएम नेता चंपाई सोरेन ने बुधवार को ही झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। उनके इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन ने राज्यपाल के सामने अपना दावा पेश किया था। चंपाई सोरेन लगभग 5 महीने तक मुख्यमंत्री रहे। हेमंत सोरेन के जमानत पर रिहा होने के बाद चंपाई सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दिया, जिससे हेमंत सोरेन के नए मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया।

 

 

7 जुलाई को सीएम पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और सहयोगी दलों कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं के साथ राज्यपाल से मुलाकात की, जिसके बाद उन्हें यह निमंत्रण मिला। अब हेमंत सोरेन 7 जुलाई को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। झारखंड में दिसंबर 2019 से झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन की सरकार चल रही है।

यह भी पढ़े: अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान, सीएम योगी को मुख्यमंत्री पद से हटाने की चल रही तैयारी

नवंबर-दिसंबर में होंगे विधानसभा चुनाव

जब हेमंत सोरेन जेल गए थे, तो चंपाई सोरेन को उनकी जगह झारखंड के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। झारखंड हाईकोर्ट ने 28 जून को हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला मामले में जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था, जिसके बाद सोरेन बिरसा मुंडा जेल से रिहा हुए थे।

31 जनवरी को हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। बता दें कि 15 नवंबर 2000 को झारखंड अलग राज्य बना था। झारखंड की 81-सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल 76 सदस्य हैं। राज्य में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

Exit mobile version