Holi Celebration : दुनियां समेत देशभर में होली का त्योहार, जानिए अलग अलग राज्यों में क्या है होली की परंपरा ?

Holi Celebration: Holi festival is famous all over the world, know what is the tradition of Holi in different states?

नई दिल्ली। (Holi Celebration)भारत समेत पूरे विश्व में आज रंगों का मनाया जा रहा है। रंगों के इस पावन अवसर पर पूरे देश में सुबह से ही मंदिरों में भक्त होली के रंगों में डूबे हुए हैं। आपको बताते हैं देश के अलग अलग हिस्से में होली कैसे मनाई जाति है।

राजस्थान में धुंलंडी खेली जाती है

होली के दिन राजस्थान में धुलंडी का त्योहार (Holi Celebration) मनाया जाता है। जहाँ लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा होली की शुभकामनाएं देते हैं। इस दिन मंदिरों में प्रसाद के रूप में ठंडाई परोसा जाता है। लोग ढोल की थाप पर होली गीतों की धुन पर नाचते हैं। इस दिन मंदिरों में रंगों के अलावा फूलों की होली भी खेली जाती है।

मध्यप्रदेश में भी होली की धूम

मध्यप्रदेश में भी होली धूमधाम से मनाया जाता है। इसकी शुरुआत उज्जैन में महाकाल मंदिर में भस्म आरती के साथ होती है। जहाँ बाबा महाकाल के साथ भक्त होली खेलती है। इस अवसर पर लोग एक दूसरे को रंग और अबीर लगा कर होली की शुभकामनाएं देते हैं। दिन भर फाग के गीतों पर लोग झूमते हैं। इसके अलावा मंदिरों में गुलाल के अलावा फूलों की होली भी खेली जाति है।

उत्तरप्रदेश में इस बार होली की अलग धूम

(Holi Celebration) यूपी में आज ही यानि की 25 मार्च को होली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सबसे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्र अभिषेक किया। इसके आलवा अयोध्या के राम मंदिर में विराजे बालक राम की भी इस बार पहली होली है। इस बार के होली को खास बनाने के लिए नेशनल बोटैनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (CSIR-NBRI) ने भगवान के लिए कचनार के फूलों से खास गुलाल बनाया है। जिससे होली खेली जाएगी। इसके अलावा वाराणसी के अस्सी घाट पर समेत मथुरा में सड़कों तक मंदिरों तक रंग-गुलाल उड़ रहे हैं। इस बार यहाँ होली खेलने के लिए विदेशों से लोग आए हैं। इस दौरान विदेशी पर्यटकों ने जमकर होली भी खेली है।

Exit mobile version