• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, September 17, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Breaking

Horoscope: रविवार को इन राशि वालों को खुशी की मिलेगी सौगात , घर में आएगी धन और खुशी

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा और किन तरीकों से आप इसे सुधार सकते हैं। साथ ही जानिए आज आपके लिए कौन से लकी रंग और नंबर होंगे।

by Mayank Yadav
August 18, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, धर्म
0
Horoscope
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Horoscope: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज देर रात 3:05 बजे तक रहेगी। सुबह 7:51 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा, इसके बाद सौभाग्य योग शुरू हो जाएगा। आज सुबह 10:15 बजे तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, इसके बाद श्रवण नक्षत्र शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं 18 अगस्त 2024 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, और किन उपायों से आप इस दिन को और बेहतर बना सकते हैं। साथ ही, आज का शुभ अंक और शुभ रंग कौन सा होगा, यह भी जानिए।

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। पुरानी किसी समस्या का समाधान मिलेगा, और आपकी चतुराई और योग्यता की प्रशंसा होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से प्रॉपर्टी के लेन-देन से जुड़ा कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कुछ खास लोगों से मुलाकात और बातचीत होगी, जो सकारात्मक रहेगी। शाम को परिवार के साथ मनोरंजन का कोई प्रोग्राम बन सकता है। आज आपको कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है। व्यापार में सहयोगियों की मदद से अधिक लाभ मिलेगा।

Related posts

Lucknow News

लखनऊ में भारी बारिश के बीच गिरे विशाल पेड़ ने ली एक जान, 4 घायल

September 16, 2025
Maulana Shahbuddeen

मौलाना शाहबुद्धीन ने वक्फ को कहा करप्शन का अड्डा, योगी सरकार से से बंद करने को कहा…

September 16, 2025

शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 9

वृष राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। दिन भर काम की भागदौड़ रहेगी, लेकिन सब काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे। सूझबूझ और व्यवहार कुशलता से आप अपने कार्यों को पूरा करेंगे। आज व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप अपने कार्यों को सहजता से पूरा कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव संबंधी योजनाएं बनेंगी और आपको मनचाही सफलता मिलेगी। बड़े फैसले लेते समय शुभचिंतकों की राय को नजरअंदाज न करें। आपकी किसी उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 2

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए विशेष रहेगा। किसी नए निवेश के बारे में प्लान करें, आपको अच्छा लाभ हो सकता है। घर में किसी नन्हे मेहमान के आगमन की सूचना मिल सकती है, जिससे उत्सव का माहौल रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से किए गए काम में सफलता मिलेगी। कोई बड़ा निर्णय लेते समय अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को कठिन परिश्रम की आवश्यकता होगी। टेक्सटाइल का काम करने वालों को अच्छा लाभ होगा।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3

कर्क राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी समारोह में शामिल होंगे, जहां आपकी उपस्थिति को महत्त्व मिलेगा। कोरियर का व्यवसाय कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा रहेगा। दिन की शुरुआत में चुनौतियां होंगी, लेकिन अनुभवी लोगों की मदद से रास्ते आसान हो जाएंगे और कामों में सफलता मिलेगी। घर का माहौल सुकूनदायक रहेगा। महिलाएं अपना बिजनेस शुरू कर सकती हैं, अधिक लाभ मिलेगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। कार्यस्थल पर गंभीरता और ईमानदारी से अपने प्रोजेक्ट को पूरा करें, तरक्की के योग बन रहे हैं। काम आसानी से बनेंगे और नई योजना पर काम करने का अवसर मिलेगा। परिवार और फाइनेंस से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय सकारात्मक रहेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान होगा। घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। अनजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास न करें, आपको नुकसान हो सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 1

कन्या राशि:

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। बड़े भाई से प्रॉपर्टी संबंधी बातचीत करेंगे और फाइनेंस से जुड़ी कुछ (Horoscope) योजनाएं बनेंगी। काम के प्रति आपका जुनून आपको अधिक मेहनत करने की क्षमता देगा। आज ऑफिशियल यात्रा करने के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। लवमेट के बीच एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान और विश्वास बढ़ेगा। आज किसी इंटरव्यू में आपका चयन हो सकता है और आपको अच्छी नौकरी मिलेगी।

शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 3

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहेगा। करीबी व्यक्ति के साथ रिश्तों में सुधार के लिए गहराई से विचार करेंगे। जिम्मेदारियां निभाने की कोशिश करेंगे। जल्दबाजी और भावुकता में कोई निर्णय न लें। व्यवसायिक महिलाओं को पारिवारिक और व्यवसायिक तालमेल बनाकर रखना चाहिए। ऑफिशियल यात्रा लाभदायक रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से उपहार मिल सकता है। दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। शिक्षकों का सम्मान बढ़ेगा।

शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 6

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नकारात्मक स्थिति में घबराने की बजाय समाधान ढूंढें, हल मिल जाएगा। वाहन या किसी महंगे उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा हो सकता है। दिनचर्या में बदलाव से नए अवसर मिलेंगे। दोपहर बाद भविष्य से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है। विशेष मिशन के प्रयास सफल होंगे। महिलाओं को धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बच्चों को समय दें, जिससे उनका प्यार बढ़ेगा।

शुभ रंग: पिच
शुभ अंक: 7

धनु राशि:

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, खरीदारी करने जा सकते हैं। कारोबार में नई तकनीक के इस्तेमाल पर विचार होगा। मेहनत रंग लाएगी। लवमेट को मिलने का मौका मिलेगा। घर के बड़े व्यक्तियों की सलाह और मार्गदर्शन से समाधान मिलेगा। बड़ी कंपनियों में काम कर रहे लोगों के लिए दिन खास रहेगा। जीवन की परेशानियां जल्द ही दूर होंगी।

शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 5

मकर राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। काम करने से पहले पूरी जानकारी हासिल करें, इससे बेहतर परिणाम मिलेंगे। आय के (Horoscope) नए स्रोत बनेंगे। घर में बुजुर्गों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। कठिन परिस्थितियों में परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे साहस मिलेगा। स्वास्थ्य समस्याएं दूर होंगी, आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 7

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। प्रोजेक्ट कार्य में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सकारात्मक सोच से जीवनयापन में मदद मिलेगी। घर और बाहर दोनों जगह बड़े फैसलों में आपका विशेष योगदान रहेगा। फंसा हुआ पैसा निकालने के प्रयास करें, सफलता मिल सकती है। धार्मिक संस्था में योगदान रहेगा। मांगलिक कार्य होने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। करीबी लोगों से तालमेल बनाए रखें। दोस्तों के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। परिवार के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर सहमति बनने से राहत महसूस करेंगे। छोटों की गलतियों को माफ करेंगे और वरिष्ठों के मार्गदर्शन का पालन करेंगे। योजना बनाने के बाद उस पर काम करेंगे। पॉलिसी में निवेश करने की योजना बन रही है, तो दिन शुभ है। करीबी रिश्तेदार से मिलने का अवसर मिलेगा, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।

शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 4

Horoscope : स्वागत है आपका News 1 India के दैनिक Horoscope में। हर सुबह की शुरुआत एक नई उम्मीद (Horoscope) और संभावनाओं से भरी होती है। हम आपके लिए लाए हैं 8 अगस्त 2024 का राशिफल, जो आपकी राशि के अनुसार बताएगा आपके दिन की महत्वपूर्ण घटनाओं, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन और प्रेम संबंधों के बारे में। जानिए, क्या कहती हैं आपकी सितारों की चाल और कैसे बना सकते हैं आप अपना दिन और भी खास। आइए, शुरू करते हैं।

Horoscope : “स्वतंत्रता की रोशनी में: धर्म और देशभक्ति से ओत-प्रोत 15 अगस्त का दिव्य राशिफल”

Tags: Ayushman YogaChaturdashi TithiShravan Shukla Paksha
Share197Tweet123Share49
Previous Post

Horoscope : “स्वतंत्रता की रोशनी में: धर्म और देशभक्ति से ओत-प्रोत 15 अगस्त का दिव्य राशिफल”

Next Post

Uttar Pradesh-Bihar सहित 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, Delhi-NCR से नाराज मानसून, पढ़ें IMD का अपडेट

Mayank Yadav

Mayank Yadav

Next Post
Rain Alert

Uttar Pradesh-Bihar सहित 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, Delhi-NCR से नाराज मानसून, पढ़ें IMD का अपडेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Lucknow News

लखनऊ में भारी बारिश के बीच गिरे विशाल पेड़ ने ली एक जान, 4 घायल

September 16, 2025
Maulana Shahbuddeen

मौलाना शाहबुद्धीन ने वक्फ को कहा करप्शन का अड्डा, योगी सरकार से से बंद करने को कहा…

September 16, 2025
smriti irani actress to politician

Smriti Irani:एक्ट्रेस से नेता और फिर टीवी पर वापसी जानिए उनके करियर की कहानी,संघर्ष और पहचान बनाने की लड़ाई

September 16, 2025
Indore News:नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने मचाई तबाही ,यमदूत बन सड़क पर दौड़ाया ट्रक तीन मरे 10 घायल मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

Indore News:नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने मचाई तबाही ,यमदूत बन सड़क पर दौड़ाया ट्रक तीन मरे 10 घायल मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

September 16, 2025
यूपी के इस जिले में घूसे 500 तेंदुए और 43 इंसानों का किया शिकार, गुस्साए किसानों ने DFO ऑफिस में बांधे पालतू जानवर

यूपी के इस जिले में घूसे 500 तेंदुए और 43 इंसानों का किया शिकार, गुस्साए किसानों ने DFO ऑफिस में बांधे पालतू जानवर

September 16, 2025
UPI payment limit increased today

UPI New rules: अब इंश्योरेंस,लोन,ट्रैवल जैसी सेवाओं में एक दिन में कर सकेंगे कितने लाख तक का ट्रांजैक्शन

September 16, 2025
Gorakhpur News

गोरखपुर गौ-तस्कर कांड पर अखिलेश का फूटा गुस्सा, CM योगी को घेरते आए नज़र

September 16, 2025
पत्नी के हाथों मारा गया 1 और हसबैंड, बोली नेहा, ‘मेरा क्या कसूर, पति के कहने पर ही प्रेमी के साथ मनाई सुहागरात’

पत्नी के हाथों मारा गया 1 और हसबैंड, बोली नेहा, ‘मेरा क्या कसूर, पति के कहने पर ही प्रेमी के साथ मनाई सुहागरात’

September 16, 2025
Bareilly

जीजा साली संग भागा, तो साले ने जीजा की बहन से रचाई मोहब्बत की कहानी, थाने तक पहुंचा मामला

September 16, 2025
पकड़ा गया रियल लाइफ के ‘दृश्यम’ की स्क्रिप्ट का राइटर, बेटी का न्यूड वीडियो बनाने वाले का कत्ल कर ड्रम में जलाया शव

पकड़ा गया रियल लाइफ के ‘दृश्यम’ की स्क्रिप्ट का राइटर, बेटी का न्यूड वीडियो बनाने वाले का कत्ल कर ड्रम में जलाया शव

September 16, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version