सितंबर के पहले दिन इन राशि वालों की किस्मत चमकेगी और उनकी झोली भर जाएगी, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा और किन तरीकों से आप इसे सुधार सकते हैं। साथ ही जानिए आज आपके लिए कौन से लकी रंग और नंबर होंगे।

Horoscope

Horoscope: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है। यह तिथि आज पूरे दिन और रात के बाद कल सुबह 5 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 50 मिनट तक परिघ योग रहेगा, और रात 9 बजकर 49 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज मास शिवरात्रि (Horoscope) व्रत भी है। 01 सितंबर 2024 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और किन उपायों से आप इसे बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानें, आपके लिए शुभ अंक और शुभ रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

भाग्य पूरे दिन आपके साथ रहेगा। हालांकि, आज जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। परिस्थितियों का समाधान शांत मन से करें, धैर्य रखें, अंजान व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों के लिए सफलता के योग हैं।
शुभ रंग: पिच
शुभ अंक: 1

वृष राशि

आज का दिन अच्छे परिणाम देगा। आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी समस्या (Horoscope) को हल करने में आपका सहयोग सकारात्मक रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य बनेंगे, आज अनावश्यक आवाजाही से बचें। लवमेट के साथ रिश्ते सुधरेंगे।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 2

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। नए रोजगार के अवसर मिलेंगे। आपकी कोई ऑफिशियल यात्रा संभव है। कोई दोस्त आपको सरप्राइज देगा। तरक्की के योग हैं।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 5

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। सही समय पर सही निर्णय आपको लाभ देगा। कोई नया कार्य शुरू न करें। ऑफिस में आपका प्रभाव बना रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 8

सिंह राशि

आज का दिन शानदार रहेगा। आपके विरोधी भी आपसे ऑफिस के काम में सलाह मांगेंगे। सरकारी नौकरी में सुखद बदलाव आएगा। सेहत के लिए दिन अच्छा रहेगा। घर-परिवार की बातें गहराई से समझेंगे। लवमेट्स आज घूमने जाएंगे।
शुभ रंग: पिच
शुभ अंक: 7

कन्या राशि

आज का दिन मिले-जुले परिणाम देगा। आप घर पर ही परिवार के साथ धार्मिक कार्य करेंगे। ऑफिस के काम को सावधानी से करें और किसी से उलझने से बचें।
शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 2

तुला राशि

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। किसी काम को शीघ्रता से पूरा करें। बाहर का (Horoscope) खाना खाने से बचें। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 8

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप किसी काम के लिए बड़े निर्णय लेंगे। सेहत के मामले में आपको उचित परिणाम मिलेंगे। अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। जायदाद से संबंधित कार्यों में सावधानी बरतें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5

धनु राशि

आपको किसी अपने से अच्छी खबर मिलेगी। व्यक्तिगत कार्यों में घबराहट न करें। किसी परिजन को बड़ी उपलब्धि प्राप्त होगी। नए प्रोजेक्ट में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 7

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। बातचीत में मधुरता बनाए रखें। उच्च (Horoscope) अधिकारियों से मुलाकात होगी। कोई नया कार्य शुरू हो सकता है। लेखकों के लिए आज का दिन खुशी का होगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9

कुंभ राशि

आज का दिन खास रहेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। सकारात्मक सोच आपको लाभ पहुंचाएगी। अचानक धनलाभ के योग हैं।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 5

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। (Horoscope) छात्रों को सफलता मिलेगी, लेकिन आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है। दांपत्य जीवन शानदार रहेगा। बच्चे खेलकूद में व्यस्त रहेंगे।
शुभ रंग: पिच
शुभ अंक: 1

Exit mobile version