Horoscope Today: मिथुन के लिए अच्छी खबर, जानिए मेष से मीन तक सभी बारह राशियों का भविष्यफल

Today's Horoscope: ज्योतिष में, राशिफल का आंकलन ग्रहों और नक्षत्रों की चाल पर निर्भर करता है। 23. जून: आज मेष से मीन तक सभी बारह राशियों का राशिफल क्या होगा? आज का राशिफल पढ़ें।

Horoscope Today: दैनिक राशिफल (23 जून 2024)

Horoscope

मेष राशि (Aries):

आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। पति-पत्नी का सामंजस्य बढ़ेगा और प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। आपकी आवश्यकताओं की पूर्ति होगी और स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार में सुधार दिखेगा। उपाय: मां काली की अराधना करें।

वृषभ राशि (Taurus):

स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा और प्रेम की स्थिति भी कमजोर दिख रही है। व्यापार में नुकसान की संभावना है। उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

मिथुन राशि (Gemini):

आर्थिक समस्याएं सुलझेंगी और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार और प्रेम में अच्छी स्थिति रहेगी। उपाय: मां काली की अराधना करें।

कर्क राशि (Cancer):

रोजी-रोजगार में तरक्की होगी लेकिन ग्रहों की स्थिति से नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम और व्यापार में मध्यम स्थिति। उपाय: काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि (Leo):

भाग्य साथ देगा, विरोधी परास्त होंगे और रुके हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य, व्यापार और प्रेम में सुधार। संतान से अच्छे समाचार मिल सकते हैं। उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि (Virgo):

चोट या परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम में सुधार और व्यापार में अच्छा समय रहेगा। संघर्ष के बावजूद जीत आपकी होगी। उपाय: शनिदेव की अराधना करें।

तुला राशि (Libra):

नवप्रेम का आगमन संभव है और जीवनसाथी से विवाद खत्म होंगे। आज का दिन आनंददायक रहेगा, व्यापार में लाभ और स्वास्थ्य में सुधार होगा। उपाय: मां काली की अराधना करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio):

विरोधियों पर हावी रहेंगे और निर्णय क्षमता बेहतर होगी। प्रेम की स्थिति में सुधार होगा। उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius):

भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य में सुधार, व्यापार में अच्छी स्थिति, संतान और प्रेम पर ध्यान दें। उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि (Capricorn):

भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि, स्वास्थ्य और प्रेम में सुधार, व्यापार में निरंतर सुधार। उपाय: शिवजी की अराधना करें।

कुंभ राशि (Aquarius):

व्यवसायिक लाभ मिलेगा। सभी लोग साथ देंगे, खासकर विपरीत लिंगी व्यक्ति। प्रेम, व्यापार, स्वास्थ्य सब अच्छा रहेगा। उपाय: मां काली की अराधना करें।

मीन राशि (Pisces):

स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी, आर्थिक स्थिति मजबूत। उपाय: सफेद वस्तु का काली मंदिर में दान करें।

यह राशिफल आपको दिनभर की गतिविधियों के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेगा और उचित उपायों से समस्याओं का सामना करने में मदद करेगा।

Elvish Yadav का News1india पर Exclusive Interview, फिल्मों मे काम को लेकर किए कई बड़े खुलासे

Exit mobile version