Site icon News1India

Ramayan Play IIT : रामायण मंचन के नाम पर दिया गया फूहड़ता और कॉमेडी को बढ़ावा, IIT बॉम्बे के स्टूडेंट्स पर कसा गया शिकंजा

iit bombay,iit bombay fines students,iit bombay student fine,iit bombay play on ram

Ramayan Play IIT : भगवान राम का चरित्र पवित्रता से भरा हुआ है। उन्हें समस्त संसार का आदिपुरष कहा जाता है। लेकिन आईआईटी बाम्बे के छात्रों ने उनका मज़ाक ही बना कर रख दिया है। इस विश्वविद्यालय के छात्रों ने रामायण प्रस्तूती का एक कार्यक्रम रखा था। आपको बता दें कि उन्होंने रामायण को एक बेहद अपमानजनक रूप में प्रस्तुत किया। जिसका वीडियो जब सोशल मीडिया पर सामने आया तो बवाल ही मच गया।

छात्रों ने रामायण का किया अपमान

दरअसल, आईआईटी बॉम्बे में रामायण (Ramayan Play IIT) पर आधारित ‘Raahovan’ नामक एक नाटक प्रस्तुत किया गया था, जिसमें अपमानजनक संवाद बोले गए थे। और इसके बाद ही ये नाटक चर्चाओं में आने लगा, इस नाटक के मंचन से विवाद उठा गया और सोशल मीडिया पर इसके कुछ वीडियोज़ भी सामने आए जो खूब वायरल हुए। इसके बाद हिंदू समुदाय और संगठनों ने गहरी नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि इस नाटक के माध्यम से हिंदू धर्म और रामायण के प्रति अपमान किया गया है।

ये भी पढ़ें : Big Boss OTT Season 3 में इस बार क्या कुछ होगा खास, जाने इस खास खबर में

विवाद के बाद, आईआईटी बॉम्बे (Ramayan Play IIT) ने इस मामले में जांच की गई और एक छात्र पर 1.2 लाख रुपये का फाइन लगाया गया है। यह नाटक मार्च में आर्ट फेस्टिवल के दौरान मंचित किया गया था।

रामायण को बनाया कॉमेडी शो

यह नाटक कॉमेडी शो की तरह मंचित किया गया था। कुछ छात्रों ने इसके खिलाफ विरोध किया और इसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया। जिसके बाद आईआईटी बॉम्बे को इसके खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी पड़ी। और कई पत्रकारों के साथ जागरूक लोगों ने सोशल मीडिया पर इस बारे में ट्वीट किया, “आईआईटी बॉम्बे के परफॉर्मिंग आर्ट्स फेस्टिवल (PAF) में ‘राहोवन’ नामक विचारोत्तेजक नाटक प्रस्तुत किया गया। इसमें आधुनिकता और नारीवादी सोच के नाम पर अनाप-शनाप चीजें परोसी गईं। वीडियो इतने विवादास्पद हैं कि उन्हें शेयर भी नहीं किया जा सकता। आज इस मामले पर कार्रवाई होने की खबर सुनकर लोगों ने संतोष जताया है।
Exit mobile version