News1India

मुंबई एयरपोर्ट पर छानबीन, यात्रियों में हड़कंप, विस्तारा की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी

Vistara Flight Bomb Threat: केरल के तिरुवनंतपुरम से मुंबई आ रही विस्तारा की एक Vistara फ्लाइट में बम की धमकी मिलने से शुक्रवार को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हड़कंप मच गया। विमान के मुंबई पहुंचने पर यात्रियों और उनके सामान की तलाशी ली गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

Vistara की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद फ्लाइट की तलाशी ली गई। यात्रियों और उनके सामान की जांच हुई, लेकिन कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नहीं मिला। इसके बाद सुरक्षा बलों की टीम ने राहत की सांस ली।

Vistara

विमान में मिला ‘बम’ लिखा नोट:

केरल के तिरुवनंतपुरम से विस्तारा की एक Vistara फ्लाइट शुक्रवार को यात्रियों को लेकर मुंबई के लिए उड़ान भरी। इसे लेकर मुंबई के सहार पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि एक क्रू मेंबर को ‘विमान में बम लिखा’ एक नोट मिला, जिससे हड़कंप मच गया। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शाम करीब 3.15 बजे फ्लाइट की लैंडिंग हुई।

तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला:

जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

Vistara एयरलाइन की सूचना पर पुलिस ने विमान को घेर लिया। विमान लैंड करने के बाद यात्रियों को धमकी के बारे में बताया गया, अधिकारी ने कहा। पुलिस बल ने फिर यात्रियों और उनके सामान की जांच की। लेकिन जांच में कोई संदेह नहीं मिला।

हाल के दिनों में मिली हैं कई बम धमकियां:

Delhi NCR में स्कूलों को खतरा

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले दिल्ली और एनसीआर के स्कूलों को बम धमकी दी गई थी। स्कूलों को धमकी भरा मेल भेजा गया था। पुलिस की जांच में किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। 178 स्कूलों ने यह खतरा देखा था।

सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के साथ, बैंकिंग स्टॉक में बिकवाली के चलते दिन के हाई से बाजार फिसला

अधिकारियों ने अपील की:

Exit mobile version