Site icon News1India

जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

Vidha Sabha Chunav

Vidha Sabha Chunav : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जननायक जनता पार्टी (JJP) और आजाद समाज पार्टी (ASP) ने 19 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस सूची में 15 सीटों पर जननायक जनता पार्टी और 4 सीटों पर आजाद समाज पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

यह गठबंधन के तहत जारी की गई पहली सूची है, जिसमें जेजेपी ने उचाना, दादरी, जुलाना, रादौर, और नलवा सहित 15 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।

यह भी पढ़े: भेड़िया, सियार और कुत्ते के बाद अब नरभक्षी युवक का आतंक, महिला और बच्ची पर हमला

जननायक जनता पार्टी (JJP) के उम्मीदवारों की सूची

उचाना: दुष्यंत चौटाला
डबवाली: दिग्विजय चौटाला
जुलाना: अमरजीत ढांडा
दादरी: राजदीप फौगाट
गोहाना: कुलदीप मलिक
बावल: रामेश्वर दयाल
मुलाना: डॉ. रविंद्र धीन
रादौर: राजकुमार बुबका
गुहला: कृष्ण बाजीगर
जींद: इंजीनियर धर्मपाल प्रजापत
नलवा: विरेंद्र चौधरी
तोशाम: राजेश भारद्वाज
बेरी: सुनील दुजाना सरपंच
अटेली: आयुषी अभिमन्यु राव
होडल: सतवीर तंवर

आजाद समाज पार्टी (ASP) के उम्मीदवार

सढौरा: सोहेल
जगाधरी: डॉ. अशोक कश्यप
सोहना: विनेश गुर्जर
पलवल: हरिता बैंसला

5 अक्टूबर को हरियाणा में मतदान

गौरतलब है कि हरियाणा में जेजेपी और आजाद समाज पार्टी गठबंधन करके (Vidha Sabha Chunav) चुनाव लड़ रहे हैं। आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा और 8 अक्टूबर को चुनावी परिणाम घोषित किए जाएंगे। हरियाणा के साथ ही जम्मू-कश्मीर के चुनावी नतीजे भी इसी दिन आएंगे।

Exit mobile version