Site icon News1India

Jharkhand: दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात, चंपाई सोरेन बीजेपी में 30 अगस्त को होंगे शामिल

Lucknow

Jharkhand: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की पुष्टि हो गई है। वह 30 अगस्त को आधिकारिक रूप से पार्टी की सदस्यता लेंगे। दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद यह निर्णय हुआ।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी, जिसमें उन्होंने चंपाई सोरेन की बीजेपी में शामिल होने की बात कही है।

यह भी पढ़े: BJP on Kangna : किसानों पर दिए बयान पर बुरी फंसी कंगना, BJP ने दे डाली वॉर्निंग

चंपाई सोरेन के बारे में पहले कयास थे कि वे अपनी अलग पार्टी बना सकते हैं और झारखंड विधानसभा चुनावों में बीजेपी के साथ गठबंधन कर सकते हैं। जेएमएम से इस्तीफे के बाद उन्होंने तीन विकल्पों की बात की थी—राजनीति से रिटायर होना, नया संगठन बनाना या एक अच्छे साथी के साथ आगे बढ़ना। उन्होंने कहा था कि वे रिटायर नहीं होंगे, बल्कि नई पार्टी बनाकर आगे बढ़ेंगे और अगर कोई उपयुक्त साथी मिलता है, तो उसके साथ भी गठबंधन कर सकते हैं।

 

Exit mobile version