Jharkhand News : झारखंड के हजारीबाग से एक खौफनाक खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जिले के बरही क्षेत्र में स्थित पवनपुत्र स्टील एंड एलॉय प्लांट में हुए ब्लास्ट में 7 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। यह स्टील प्लांट केवल 2 साल पहले स्थापित किया गया था। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट इतना भयंकर था कि मजदूर उसकी चपेट में आने से बच नहीं सके। गंभीर रूप से घायल 4 मजदूरों को इलाज के लिए हजारीबाग के आरोग्यम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
सात में से एक मजदूर की गई जान
फैक्ट्री को हुआ काफी नुकसान
जानकारी के मुताबिक, झारखंड (Jharkhand News) के बरही में झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (JIADA) द्वारा एक इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं। जिस पवनपुत्र स्टील एंड एलॉय कंपनी के प्लांट में विस्फोट हुआ है, वह लगभग 2 साल पहले ही यहाँ स्थापित हुआ था। ब्लास्ट के कारण फैक्ट्री को भी भारी नुकसान हुआ है। हालांकि, विस्फोट की वजह के बारे में प्लांट की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।
सूबे के स्वास्थ्यमंत्री ने घटना स्थल का लिया जायज़ा
प्लांट में हुए विस्फोट की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और बरही के कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला भी वहां पहुंचे हैं और स्थिति का आकलन कर रहे हैं।