Jharkhand News : हज़ारीबाग के स्टील प्लांट में ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, 7 मजदूर आग में झुलसे

झारखंड के हजारीबाग जिले में एक स्टील प्लांट में हुए भयंकर ब्लास्ट में कई मजदूर झुलस गए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

Jharkhand Steel Plant, Jharkhand Steel Plant Hazaribagh, Hazaribagh Fire

Jharkhand News : झारखंड के हजारीबाग से एक खौफनाक खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जिले के बरही क्षेत्र में स्थित पवनपुत्र स्टील एंड एलॉय प्लांट में हुए ब्लास्ट में 7 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। यह स्टील प्लांट केवल 2 साल पहले स्थापित किया गया था। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट इतना भयंकर था कि मजदूर उसकी चपेट में आने से बच नहीं सके। गंभीर रूप से घायल 4 मजदूरों को इलाज के लिए हजारीबाग के आरोग्यम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

सात में से एक मजदूर की गई जान

आरोग्यम अस्पताल (Jharkhand News) ने एक मजदूर की मौत की पुष्टि की है। अस्पताल के अनुसार, हादसे के बाद सात मजदूरों को यहां लाया गया था, जिनमें से जितेंद्र कुमार की मौत हो गई है। सभी मजदूर एक आउटसोर्स कंपनी के माध्यम से काम कर रहे थे। अन्य घायल मजदूरों को इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल में भेज दिया गया है।

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता घटनास्थल पर पहुंच गए हैं, साथ ही विधायक और निवेदन समिति के सभापति उमाशंकर अकेला भी वहां मौजूद हैं। घटनास्थल पर अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, और पुलिस निरीक्षक सहित थाना प्रभारी भी उपस्थित हैं। अधिकारियों ने कहा है कि घटना में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : नीरज चोपड़ा ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सभी को किया चित और फाइनल के लिए किया क्वालिवाई

फैक्ट्री को हुआ काफी नुकसान
जानकारी के मुताबिक, झारखंड (Jharkhand News) के बरही में झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (JIADA) द्वारा एक इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं। जिस पवनपुत्र स्टील एंड एलॉय कंपनी के प्लांट में विस्फोट हुआ है, वह लगभग 2 साल पहले ही यहाँ स्थापित हुआ था। ब्लास्ट के कारण फैक्ट्री को भी भारी नुकसान हुआ है। हालांकि, विस्फोट की वजह के बारे में प्लांट की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।
सूबे के स्वास्थ्यमंत्री ने घटना स्थल का लिया जायज़ा
प्लांट में हुए विस्फोट की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और बरही के कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला भी वहां पहुंचे हैं और स्थिति का आकलन कर रहे हैं।
Exit mobile version