Site icon News1India

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले मशहुर भजन गायक कन्हैया मित्तल अब कांग्रेस मे होंगे शामिल

Kanhaiya Mittal

Kanhaiya Mittal: जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे.. यह भजन गाने वाले भजन गायक कन्हैया मित्तल से जुड़ी खबर आ रही है बता दें कि कन्हैया मित्तल ने भाजपा (BJP) से दूरी बना ली है। कन्हैया ने यह बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि वह आने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे।

मित्तल ने बताया कि उन्होंने योगी आदित्यनाथ के लिए गाना गाया, न कि बीजेपी के लिए, और पार्टी ने उनके गाने का इस्तेमाल किया जिससे वह काफी निराश हुए है। इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि कांग्रेस के लिए उनके मन में हमेशा एक सॉफ्ट कॉर्नर रहा है। बताया जा रहा है कि बीजेपी से टिकट न मिलने के कारण कन्हैया ने नाराज होकर कांग्रेस मे शामिल होने का फैसला लिया है।

कन्हैया मित्तल कौन है?

कन्हैया मित्तल भारत के एक फेमस भजन गायक हैं, जो खासतौर पर खाटू श्याम के भजनों के लिए जाने जाते हैं, कन्हैया राज्यस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रहने वाले है। उनके भजनों में भगवान श्याम और हनुमान जी की महिमा का खास उल्लेख होता है। “जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे” जैसे भजन ने उन्हें बहुत लोकप्रियता दिलाई था।

 यह भी पढ़े : क्या भारत खत्म कर पाऐगा रूस-यूक्रेन की जंग? जानें- क्या NSA अजीत डोभाल करेंगे समाधान?

इस गाने को सोशल मीडिया पर एक ही हफ्ते में 30 मिलियन से ज्यादा लोगों ने सुना। यह भजन काफी हिट हुआ था। कन्हैया मित्तल ने हरियाणा के कई जिलों में धार्मिक, सांस्कृतिक पदयात्राएं की हैं। कन्हैना ने समाज को एकजुट करने का प्रयास किया है।

Exit mobile version