News1India

ISRO चीफ से मिले कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया, चंद्रयान-3 की सफलता के लिए दी बधाई

ISRO चीफ से मिले कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया, चंद्रयान-3 की सफलता के लिए दी बधाई

नई दिल्ली. दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इसरो प्रमुख से मुलाकात की है. इस मुलाकात पर उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान यानी इसरो के सभी वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 की सफलता के लिए बधाई दी है.

इसरो चीफ से मिले कर्नाटक सीएम
इसरो चीफ से मिले कर्नाटक सीएम

सिद्धारमैया ने इसरो प्रमुख सोमनाथ को दी बधाई

कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने चंद्रयान-3 की सफलता के बाद इसरो प्रमुख सोमनाथ से मुलाकात की. सिद्धारमैया ने इसरो के बहुत ही महत्वकांक्षी मिशन चंद्रयानी-3 की सफलता के लिए उनको बधाई दी.

पीएम मोदी ने भी इसरो प्रमुख से की बात

बता दें कि इसरो की एस ऐतिहासिक जीत का पूरा देश जश्न मना रहा है. इसरो की बड़ी कामयाबी के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ कई बड़े नेताओं द्वारा इसरो को बधाई देने का तांता लगा हुआ है. पीएम मोदी इस समय ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए साउथ अफ्रीका गए हुए हैं. वहीं से मोदी ने मोबाईल द्वा इसरो प्रमुख सोमनाथ से बात की उन्होंने कहा कि, ‘ सोमनाथ जी आपका नाम भी चंद्रमा से जुड़ा हुआ है. इस सफलता के लिए आपकी टीम को बधाई. आप और आपके परिवार के लोग काफी खुश होंगे अगर संभव हुआ तो मैं व्यक्तिगत रूप से आपका अभिवादन करूंगा. ‘

 

साउथ पोल पर पहुंचने वाला भारत पहला 

 

गौरतलब है कि 23 अगस्त के दिन सबकी निगाहें चंद्रयान-3 पर टिकी थी. सभी एकजुट होकर ये मना रहे थे चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग हो जाए. अब भारत ने ऐसा करते हुए इतिहास रच दिया और चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया. मिशन के सफलता पर पीएम मोदी ने कहा कि, ‘ जब भी हमलोग अपने आंखों से इतिहास बनते हुए देखते हैं, तो जीवन धन्य हो जाता है. देश चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा है, जहां पर अब तक दुनिया का कोई भी देश नहीं पहुंच पाया है. इस खास दिन के बाद से चांद से जुड़े सारे मिथक बदल जाएंगे. पहले चंदा मामा को बहुत दूर के कहा जाता था, लेकिन अब ये दूर नहीं बल्कि बस सिर्फ एक टूर के हो गए हैं. धरती से हमने संकल्प किया और चांद पर जाकर उसको साकार किया. अब हमारा देश भारत चंद्रमा पर है.

Exit mobile version