Site icon News1India

Kaushambi: पटाखा फैक्ट्री में हुआ बड़ा हादसा, चार लोगों की मौत, 18 लोगों की फसें होने की आशंका

Kaushambi

Kaushambi: कोखराज थाना क्षेत्र में भरवारी कस्बे के वार्ड नंबर 23 (Kaushambi) में एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को सुबह करीब 11.30 बजे विस्फोट हो गया था. इसमें कई मजदूरों की मौत होने की खबर आ रही है जबकि कई लोग झुलस गए है. हदसे वाले मौके पर फायरब्रिगेड पहुंच गई है. विस्फोट इतना बड़ा था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी.

विस्फोट में चार लोगों हुई मौत

फैक्ट्री में विस्फोट होने के बाद आग लग गई जिससे चार लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है और 18 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली है. राहत और बचाव कार्य के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोग जुट गए हैं. विस्फोट होने के बाद पटाखे के टुकड़े कई किलोमीटर दूर तक उड़कर पहुंच गए हैं.

यह भी पढ़े: Uttar Pradesh: यूपी की सियासत में राजा भैया की चर्चा तेज, भाजपा और सपा दोनों की चाहत- राजा भैया

घटना भरवारी के खल्लाबाद क्षेत्र में स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुआ है. पटाखा फैक्ट्री खलीलाबाद के रहने वाले शराफत अली का बताया जा रहा है. शराफत अली के साथ-साथ कई लोग झुलस गए हैं. एक मृतक शिव नारायण जिनकी 30 वर्ष  पुत्र भोलानाथ की पहचान हो पाई है. घायल दीना पटेल, बबलू पटेल, अशोक पटेल, शराफत अली और कौशल अली को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है।

मौके पर एंबुलेंस सहित कई गाड़ियां पहुंची

घटना की सूचना पाकर एसपी बृजेश श्रीवास्तव घटना स्थल पर पहुंच गए है. घटना स्थल पर एंबुलेंस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया और उन्हें वहां पर भर्ती करा दिया गया है. फायर ब्रिगेड की भी कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया गया है.

यह भी पढ़े: Loksabha 2024: बसपा सांसद रितेश पांडे ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल

घटना के बाद स्थानीय नेताओं की भीड़ जुट गई है. पूर्व विधायक संजय गुप्ता, कैलाशचंद्र केसरवानी सहित कई नेता मौके पर पहुंच गए हैं.

Exit mobile version