Wednesday, January 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

बिहार CM नीतीश कुमार के खास केसी त्यागी का इस्तीफा, जेडीयू में सब ठीक है?

KC Tyagi Resign: बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने जहानाबाद में भूमिहारों को लेकर दिए गए बयान से जेडीयू में विवाद पैदा हो गया है। भूमिहार समाज के नेताओं ने बिहार में अशोक चौधरी का विरोध किया है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
September 1, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश
KC Tyagi Resign
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

KC Tyagi Resign: केसी त्यागी, जो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी हैं, ने जेडीयू के प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश कुमार ने राजीव रंजन को पार्टी के नए राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया है। केसी त्यागी ने अपने इस्तीफे में व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। (KC Tyagi Resign) बता दें कि 2024 के चुनावों से पहले, जब नीतीश कुमार ने इंडिया अलायंस से अलग होने का फैसला किया था, तो केसी त्यागी ने नीतीश कुमार का मजबूती से समर्थन किया था। लेकिन लोकसभा चुनाव परिणाम के सिर्फ 3 महीने बाद केसी त्यागी का इस्तीफा देना चौंकाने वाला है।

केसी त्यागी समाजवादी राजनीति की पृष्ठभूमि से आते हैं और पश्चिमी यूपी से ताल्लुक रखते हैं। उनका नीतीश कुमार के साथ लंबे समय से जुड़ाव रहा है। लोकसभा चुनावों में, नीतीश कुमार बिहार में एक मजबूत नेता के रूप में उभरे हैं और जेडीयू की केंद्रीय सरकार में एक महत्वपूर्ण भूमिका है।
KC Tyagi Resign

RELATED POSTS

कौन है ‘वो’ जिसने नीतीश कुमार और ओवैसी के बीच करवाई फ्रेंडशिप, लगी मुहर अब NDA को समर्थन देंगे AIMIM चीफ

कौन है ‘वो’ जिसने नीतीश कुमार और ओवैसी के बीच करवाई फ्रेंडशिप, लगी मुहर अब NDA को समर्थन देंगे AIMIM चीफ

November 22, 2025
Nitish Kumar tenth oath Bihar

Nitish Kumar Biography: नालंदा से पटना तक, आम परिवार से राजनीति के शिखर तक बिहार की राजनीति का सबसे भरोसेमंद चेहरा

November 21, 2025

1974 में चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व में लोक दल की स्थापना के समय से ही केसी त्यागी ने (KC Tyagi Resign) समाजवादी विचारधारा की पार्टी के संगठन में उच्च पदों पर काबिज रहे हैं। 1989 में वीपी सिंह की लहर में केसी त्यागी को लोकसभा के लिए चुना गया था। हालांकि, यह लोकसभा सिर्फ 16 महीनों में ही भंग हो गई। इसके बाद, केसी त्यागी को 2013 में राज्यसभा भेजा गया, जहाँ उन्होंने तीन साल तक सेवा की।
KC Tyagi Resign

कम्युनिस्ट पार्टी की राजनीति से समाजवादी पार्टी की ओर बढ़ते हुए, केसी त्यागी का प्रभाव 1977 के दौर में नीतीश कुमार से भी बड़ा था। उनका नाम 1997 के यंग टर्क्स में शरद यादव के समानांतर लिया जाता था। त्यागी ने आपातकाल के दौरान साहसपूर्वक अपनी आवाज उठाई थी।

नीतीश कुमार के साथ विशेष संबंध

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले, नीतीश कुमार ने इंडिया अलायंस से नाता तोड़ लिया था। नीतीश के इस फैसले को लेकर काफी चर्चाएँ हुईं, लेकिन केसी त्यागी ने नीतीश के साथ खड़े रहे और अपने नेता के साथ-साथ पार्टी का पक्ष भी मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। बता दें कि 2019 के चुनावों के बाद की राजनीति में केसी त्यागी को जेडीयू में किनारे कर दिया गया था, लेकिन आरजेडी को छोड़कर एनडीए की ओर लौटने से पहले, नीतीश कुमार ने केसी त्यागी को दिल्ली में सक्रिय कर दिया था, और उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। और यह तब हुआ जब पिछले कुछ सालों में, नीतीश कुमार के करीबी लोग उन्हें छोड़कर अन्य दलों में शामिल हो गए थे। जैसे कि आरसीपी सिंह…

LPG Price Hike: एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ी, दिल्ली से मुंबई तक जानें कीमत

बता दें कि अगस्त 2024 के दूसरे पखवाड़े में, नीतीश कुमार के निर्देश पर, जेडीयू की नई राज्य समिति (KC Tyagi Resign) की घोषणा की गई है। इस राज्य समिति में 10 उपाध्यक्ष, 49 महासचिव, 46 सचिव, 9 प्रवक्ता और एक कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। वहीं, जहानाबाद में भूमिहार समुदाय के संबंध में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी द्वारा दिए गए बयान के बाद जेडीयू में दो धड़ों की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बिहार में भूमिहार समाज के नेताओं ने अशोक चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अशोक चौधरी भी नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं।

 

 

 

 

Tags: KC Tyaginitish kumar
Share199Tweet124Share50
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

कौन है ‘वो’ जिसने नीतीश कुमार और ओवैसी के बीच करवाई फ्रेंडशिप, लगी मुहर अब NDA को समर्थन देंगे AIMIM चीफ

कौन है ‘वो’ जिसने नीतीश कुमार और ओवैसी के बीच करवाई फ्रेंडशिप, लगी मुहर अब NDA को समर्थन देंगे AIMIM चीफ

by Vinod
November 22, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत मिली। नीतीश कुमार दसवीं बार सूबे के सीएम...

Nitish Kumar tenth oath Bihar

Nitish Kumar Biography: नालंदा से पटना तक, आम परिवार से राजनीति के शिखर तक बिहार की राजनीति का सबसे भरोसेमंद चेहरा

by SYED BUSHRA
November 21, 2025

Nitish Kumar Biography: नीतीश कुमार ने आज अपने जीवन का ऐतिहासिक पड़ाव पार करते हुए दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री...

Nitish Kumar

रिकॉर्ड 10वीं बार CM नीतीश की शपथ: ‘सादा जीवन’ के नेता की टीम में 90% करोड़पति मंत्री; देखें पूरी लिस्ट, सीट और दौलत का ब्यौरा

by Mayank Yadav
November 20, 2025

Nitish Kumar Chief Minister for 10th time: बिहार की राजनीति में आज इतिहास रचा गया, जब नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड...

बिहार में सामने आई सभी दलों के उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें सबसे ज्यादा किस जाति के नेताओं को मिले टिकट

बिहार में सामने आई सभी दलों के उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें सबसे ज्यादा किस जाति के नेताओं को मिले टिकट

by Vinod
October 22, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक दलों की तरफ से उम्मीदवारों के...

JDU की पहली लिस्ट में मुस्लिम चेहरे को नहीं मिली एंट्री, ‘छोटे सरकार’ समेत इन बाहुबलियों को नीतीश कुमार ने थमाया टिकट

JDU की पहली लिस्ट में मुस्लिम चेहरे को नहीं मिली एंट्री, ‘छोटे सरकार’ समेत इन बाहुबलियों को नीतीश कुमार ने थमाया टिकट

by Vinod
October 15, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक दलों की तरफ से उम्मीदवारों की लिस्ट...

Next Post
Unnao

डूबता रहे डिप्टी डायरेक्टर... गोताखोर करता रहा पैसे की डिमांड.... गयी जान, अब लाश की तलाश

Atiq Ahmad

दिल्ली में क्या करने आयी थी शाइस्ता... उससे क्यों मिलने आया था गुर्गा, क्या था लेडी डॉन का प्लान?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version