Site icon News1India

NOIDA: सेक्टर 110 के यथार्थ हॉस्पिटल की गिरी लिफ्ट, 4 घायल

यथार्थ हॉस्पिटल photo

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के नोएडा सेक्टर 110 में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां के एक हॉस्पिटल में लिफ्ट गिरने की खबर सामने आई है. इस बड़े हादसे में 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

थाना फेस 2 के अंतर्गत हादसा

बता दें कि नोएडा सेक्टर 110 में स्थित यथार्थ हास्पिटल में एक बड़ा हादसा हुआ है. दरअसल हॉस्पिटल की सर्विस लिफ्ट गिर गई है. ये इलाका थाना फेस 2 के अंतर्गत आता है. इस बड़े हादसे में 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं. सूत्रो के अनुसार इस हादसे के पीछे यथार्थ हास्पिटल ग्रुप की बड़ी लापरवाही बताई जा रही है.

Exit mobile version