Lok Sabha 2024: UP में अब तक सपा के 45 उम्मीदवारों का ऐलान, जानिए किसकी कहां से होगी दावेदारी?

Lok Sabha 2024

Lok Sabha 2024: आगामी 2024 लोकसभा चुनावों (Lok Sabha 2024) को लेकर समाजवादी पार्टी ने अब तक कुल 45 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। गौरतलब हो कि देश के सबसे बड़े सूबे और लोकसभा में 80 सांसद चुन के भेजने वाले उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस इंडी गठबंधन के तहत चुनावी मैदान में उतर रहीं हैं और इस एलायंस के अंतर्गत समाजवादी पार्टी को कुल 62 सीटों पर लड़ने का मौका मिला है।

इसका मतलब है कि सपा को अभी भी कुल 17 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा करनी है। बुधावार को दो सीटों को लकेर काफी हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला है। गौरतलब हो कि रामपुर और मुरादाबाद सीट पर सपा में पार्टी लाइन के भीतर ही कलह देखने को मिली थी।

वित्त मंत्री निर्मला सितारमण ने चुनाव लड़ने से किया इंकार, जानिए वजह ? 
फिलहाल सपा ने कुल 45 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। जिन नामों पर सपा ने मुहर लगा दी है, उनके नाम नीचे दिए गए हैं –
  1. फिरोजाबाद – अक्षय यादव
  2. एटा – देवेश शाक्य
  3. खीरी – उत्कर्ष वर्मा
  4. धौरहरा – आनंद भदौरिया
  5. उन्नाव – अनु टंडन
  6. फर्रुखाबाद – नवल किशोर शाक्य
  7. अकबरपुर – राजा रामपाल
  8. बांदा – शिव शंकर सिंह पटेल
  9. फैजाबाद – अवधेश प्रसाद
  10. अंबेडकर नगर – लालजी वर्मा
  11. बस्ती – राम प्रसाद चौधरी
  12. गोरखपुर – काजल निषाद
  13. बदायूं – शिवपाल यादव
  14. गाजीपुर – अफजाल अंसारी
  15. मुजफ्फरनगर – हरेंद्र मलिक
  16. आंवला – नीरज मौर्य
  17. शाहजहांपुर सुरक्षित – राजेश कश्यप
  18. हरदोई सुरक्षित – ऊषा वर्मा
  19. मोहनलालगंज सुरक्षित – आर के चौधरी
  20. प्रतापगढ़ – एसपी सिंह पटेल
  21. बहराइच सुरक्षित – रमेश गौतम
  22. गोंडा – श्रेया वर्मा
  23. चंदौली – वीरेंद्र सिंह
  24. मिश्रिख सुरक्षित – रामपाल राजवंशी
  25. कैराना – इकरा हसन
  26. बरेली – प्रवीण सिंह ऐरन
  27. हमीरपुर – अजेंद्र सिंह राजपूत
  28. बिजनौर – दीपक सैनी
  29. नगीना – मनोज कुमार
  30. अलीगढ़ – बिजेन्‍द्र सिंह
  31. हाथरस – जसवीर बाल्मीक
  32. लालगंज – दरोगा सरोज
  33. आजमगढ़ – धर्मेंद्र यादव,
  34. गौतमबुद्ध नगर – राहुल अवाना
  35. सुल्तानपुर – भीम निषाद
  36. इटावा – जितेंद्र दोहरे
  37. जालौन – नारायण दास अहिरवार
  38. मिश्रिख – मनोज कुमार राजवंशी
  39. संभल – जियाउरहमान बर्क
  40. बागपत – मनोज चौधरी
  41. गौतमबुद्ध नगर – राहुल अवाना
  42. पीलीभीत – भगत सरन गंगवार
  43. घोसी – राजीव राय
  44. मिर्जापुर – राजेंद्र सिंह बिंद
  45. मुरादाबाद – रुचि वीरा
Exit mobile version