Lok Sabha Election 2024 Live: News1india के एडिटर इन चीफ अनुराग चड्ढा ने कांग्रेस से निलंबित और कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम से खास बातचीत की। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने खास बातचीत (Lok Sabha Election 2024) करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला और सभी सवालो का बड़े ही सूझ-बूझ के साथ जवाब दिया।
राहुल स्मृति से डरते हैं- प्रमोद कृष्णम
NEWS1 इंडिया पर प्रमोद कृष्णम से News1india के एडिटर इन चीफ अनुराग चड्ढा ने अमेठी (Lok Sabha Election 2024) से राहुल गांधी के पलायन पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बार-बार यही कहते थे..डरो मत..राहुल खुद कहते थे डरो मत..आज खुद डर गए..राहुल का फैसला उनके क्रेडिबिलिटी पर बड़ा सवाल है..देश की जनता एक क्रेडिबल लीडर चाहती है..राहुल गांधी का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है..मुझे लग रहा था राहुल अमेठी से नहीं लड़ेंगे…मेरी बात सिद्ध हुई, राहुल स्मृति से डरते हैं..
देश की जनता नेता चाहती है..नौकर नहीं- आचार्य
जब अनुराग चड्ढा ने राहुल- प्रियंका के रिश्ते पर सवाल किया तो बड़े ही बेबाकी से प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी नही चाहते की प्रियंका गांधी राजनीति में सक्रिय रहे.. 2019 में प्रियंका गांधी को UP का प्रभार मिला..प्रियंका को आधे UP का प्रभारी बनाया गया..कांग्रेस इतिहास में किसी स्टेट के दो प्रभारी नहीं हुए..परिवार वाले पद नहीं लेंगे परिवार के नौकर लेंगे..देश की जनता नेता चाहती है..नौकर नही।
प्रियंका पर पार्टी..परिवार दोनों में साजिश हुई- आचार्य
आगे उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी बहुत बड़ी साजिश का शिकार हुई..प्रियंका पर पार्टी..परिवार दोनों में साजिश हुई, प्रियंका गांधी को उपाध्यक्ष भी नहीं बनाया गया..प्रियंका गांधी को राज्यसभा नहीं भेजा गया..राहुल गांधी कैंप नहीं चाहता प्रियंका संसद पहुंचे..राहुल गांधी का कैंप चाहता है प्रियंका राजनीति छोड़ें..प्रियंका को पॉलिटिशियन बनने का मौका नहीं दिया गया.. प्रियंका परिवार के सिंहासन से बंधी हैं… फैसले राहुल गांधी के नौकर ले रहे हैं… सारे नौकर सीनियर नेताओं को बेइज्जत करते हैं।
कल तक मैं उनके साथ था..आज मोदी के साथ हूं- आचार्य
NEWS1 इंडिया पर प्रमोद कृष्णम से News1india के एडिटर इन चीफ अनुराग चड्ढा के सवालो का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में सारे नौकर सीनियर नेताओं को बेइज्जत करते हैं..कांग्रेस पार्टी में कई बेताल हैं..कल तक मैं उनके साथ था..आज मोदी के साथ हूं..मैंने राजीव गांधी जी को वचन दिया था..वचन दिया था कांग्रेस आखिरी सांस तक नहीं छोड़ेंगे।
कई ऐसे मोड़ आए जब पार्टी छोड़ने का मन किया.. जो पार्टी देश के खिलाफ फैसलों में शामिल हो..जो पार्टी देश को गाली देने वालों को आगे बढ़ाए.. जो भारत तेरे टुकड़े होंगे करने वालों को नेता बनाए..जो पार्टी भारत माता की जय के खिलाफ हो.. जो पार्टी वंदे मातरम का बहिष्कार करे.. जो पार्टी भारत की संसद का बहिष्कार करे.. एसी पार्टी को छोड़ देना चाहिए।
भाजपा से लड़ो..देश से नहीं- आचार्य
आगे प्रमोद कृष्णम ने कहा कि आप बीजेपी से लड़ो.. भारत से नहीं.. जैसे ही बोलना शुरू किया.. मुझे निष्कासित किया.. नरेंद्र मोदी ने जो किया वो किसी ने नहीं किया.. मोदी ने भारत के गौरव को शिखर पर पहुंचाया.. UAE भगवान स्वामी नारायण का भव्य मंदिर बना.. PM मोदी न होते तो राम मंदिर ना बनता.. ना UAE में स्वामी नारायण का मंदिर बनाता.. ना कल्किधाम का शिलान्यास हो पाता.. कल्कि धाम को बनाने के लिए 18 वर्ष संघर्ष किया.. सियासत,सत्ता छोटी है..सनातन बढ़ा है.. बीजेपी,कांग्रेस का सवाल नहीं,देश का सवाल है… नरेंद्र मोदी गरीबों..पिछड़ों के प्रधानमंत्री हैं। तो एसे प्रधानमंत्री की प्रशंसा क्यों न करु। सबको फक्र होना चाहिए की मोदी हमारे प्रधानमंत्री है।