Lok Sabha Election 2024: पांचवे चरण का महासंग्राम, 6 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 49 सीटों पर 695 उम्मीदवार ठोकेंगे ताल

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार शनिवार को थम गया। 20 मई को मतदान के दौरान छह राज्यों- उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड- और दो केंद्र शासित प्रदेशों, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की कुल 49 सीटों पर मतदाता अपने वोट डालेंगे।

पांचवें चरण में जिन सीटों (Lok Sabha Election 2024) पर मतदान होना है उनमें उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की 7 और बिहार और ओडिशा की 5-5 सीटें शामिल हैं। इसके अलावा, झारखंड से तीन सीटें, और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से एक-एक सीट पर भी इस चरण में मतदान होगा।

यह भी पढ़े: स्मृति ईरानी व कांग्रेस की साख पर लगा दांव, क्या इस बार गांधी परिवार अपनी परम्परागत सीट बचाने मे होगा कामयाब?

49 सीटों पर 695 उम्मीदवार

पिछले पांचवें चरण में कुल मतदान प्रतिशत 62.01% दर्ज किया गया था। पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 80.13% मतदान हुआ, जबकि जम्मू-कश्मीर में सबसे कम 34.6% मतदान हुआ। पांचवें चरण का मतदान समाप्त होने के बाद 543 लोकसभा सीटों में से 428 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। पांचवें चरण की 49 सीटों पर कुल 695 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

 

पांचवा चरण – 20 मई
निर्वाचन क्षेत्र बीजेपी+ इंडी बसपा
मोहनलालगंज (अ.जा.) कौशल किशोर आरके चौधरी राजेश कुमार
लखनऊ राजनाथ सिंह रविदास मेहरोत्रा सरवर मलिक
रायबरेली दिनेश प्रताप सिंह राहुल गांधी (INC) ठाकुर प्रसाद यादव
अमेठी स्मृति ईरानी किशोरी लाल शर्मा (INC) नन्हे सिंह चौहान
जालौन (अ.जा.) भानु प्रताप वर्मा नारायण दास अहिरवार सुरेश चंद्र गौतम
झांसी अनुराग शर्मा प्रदीप जैन आदित्य (INC) रवि प्रकाश
हमीरपुर पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल अजेंद्र लोधी निर्दोष दीक्षित
बांदा आरके सिंह पटेल शिवशंकर पटेल मयंक द्विवेदी
फतेहपुर साध्वी निरंजन ज्योति नेरश उत्तम पटेल मनीष सचान
कौशांबी (अ.जा.) विनोद सोनकर पुष्पेंद्र सरोज शुभ नारायण
बाराबंकी (अ.जा.) राजारानी रावत तनुज पुनिया (INC) शिव कुमार दोहरे
फैजाबाद लल्लू सिंह अवधेश प्रसाद सच्चिदानंद पांडेय
कैसरगंज करण भूषण सिंह भगत राम नरेंद्र पांडेय
गोंडा कीर्ति वर्धन सिंह श्रेया वर्मा सौरभ
बिहार
सीट भाजपा+ राजद+
मुजफ्फरपुर राज भूषण चौधरी अजय निषाद (कांग्रेस)
सीतामढ़ी देवेश चंद्र ठाकुर (जदयू) अर्जुन राय
मधुबनी अशोक कुमार यादव मो. अली अशरफ फातमी
सारण राजीव प्रताप रुडी रोहिणी आचार्य
हाजीपुर चिराग पासवान (लोजपा (आर)) शिवचंद्र राम
झारखंड
सीट भाजपा कांग्रेस+
चतरा कालीचरण सिंह केएन त्रिपाठी
हजारीबाग मनीष जायसवाल जयप्रकाश भाई पटेल
कोडरमा अन्नपूर्णा देवी विनोद कुमार सिंह (भाकपा (माले))
जम्मू कश्मीर
सीट जेकेएनसी पीडीपी
बारामुला उमर अब्दुल्ला मीर मोहम्मद फयाज
लद्दाख
सीट भाजपा कांग्रेस
लद्दाख ताशी ग्यालसन सेरिंग नामग्याल
ओडिशा
सीट भाजपा कांग्रेस बीजद
बरगढ़ प्रदीप पुरोहित संजय भोई परिणिता मिश्रा
सुंदरगढ़ जुएल ओराम जनार्दन देहुरे दिलीप तिर्की
बोलांगिर संगीता कुमारी सिंहदेव मनोज मिश्रा सुरेश भोई
कंधमाल सुकांत कुमार पाणिग्रही अमीर चंद नायक अच्युतानंद सामंत
अस्का अनिता शुभदर्शिनी देबकांत शर्मा रंजीता साहू

 

 

Exit mobile version