सातवें चरण के मतदान से पहले मुंबई के सट्टा बाजार की भविष्यवाणी, चौका देंगे आकड़े, यूपी में भाजपा को मिल रही इतनी सीटें

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: 2024 का लोकसभा चुनाव अब अपने अंतिम चरण में है। सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी, और इसके नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। मुंबई में राजनीतिक हलचल के बीच सट्टा बाजार ने भविष्यवाणी की है कि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 2024 के लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Election 2024) में आसानी से जीत मिलेगी। हालांकि, सट्टा बाजार ने कभी भी भाजपा के ‘अबकी बार 400 पार’ नारे का समर्थन नहीं किया है।

यूपी में BJP को मिल सकती है इतनी सीटें

मुंबई के टॉप बुकी ने इंडिया टुडे से बातचीत में बताया कि पहले चरण की वोटिंग से पहले भाजपा के नंबर ज्यादा थे। हालांकि, तीन चरणों की वोटिंग के बाद भाजपा के लिए गिरावट का रुझान देखा गया। सट्टा बाजार फिलहाल उत्तर प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन के 64 से 66 सीटों पर जीतने की भविष्यवाणी कर रहा है।

अमेठी सीट पर भाजपा की स्मृति ईरानी की जीत की संभावना है। रायबरेली सीट पर कांग्रेस के राहुल गांधी जीत सकते हैं। मैनपुरी सीट पर सपा की डिंपल यादव की जीत का अनुमान है। लखनऊ में भाजपा के राजनाथ सिंह ढाई लाख वोटों के अंतर से जीत सकते हैं। सट्टा बाजार ने कन्नौज में अखिलेश यादव और मेरठ में भाजपा के अरुण गोविल की जीत की भविष्यवाणी की है।

यह भी पढ़े: देशद्रोह मामले में शरजील इमाम को हाई कोर्ट से मिली जमानत, भड़काउ भाषण का था आरोप

सट्टा बाजार की भाजपा के लिए भविष्यवाणी

मुंबई के टॉप बुकी के अनुसार, वोटिंग से पहले सट्टा बाजार ने भाजपा के लिए 315 से 325 सीटों और कांग्रेस के लिए 45 से 55 सीटों का अनुमान लगाया था। हालांकि, तीन चरणों के मतदान के बाद भाजपा के लिए गिरावट का रुझान देखा गया, जिससे भाजपा को 270 से 280 सीटें मिलने की संभावना नजर आई। वहीं, कांग्रेस 70 से 80 सीटों की ओर अच्छी बढ़त दिखा रही थी।

हालांकि, अब 6 चरणों की वोटिंग के बाद परिस्थितियां फिर बदल गई हैं। सट्टा बाजार फिलहाल भाजपा के 295 से 305 सीटें जीतने की संभावना जता रहा है, जबकि कांग्रेस के लिए पूर्वानुमान 55 से 65 सीटों का है। शीर्ष सट्टेबाज ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, “बाजार ने कभी भी 400 पार नारे का समर्थन नहीं किया। सट्टा बाजार के हिसाब से 350 सीटें भी संभव नहीं लगतीं।”

 

Exit mobile version