Lok Sabha Election 2024 : अमेठी और रायबरेली से चुनाव न लड़ने पर सामने आई प्रियंका गांधी की पहली प्रतिक्रिया

Lok Sabha Election 2024, Priyanka Gandhi

Lok Sabha Election 2024 : देश भर में चल रहे लोकसभा चुनाव Lok Sabha Election 2024 के इस चुनावी दंगल को लेकर घमासान मचा हुआ है और अब अमेठी और रायबरेली को लेकर कांग्रेस पार्टी ने आखिरकार सस्पेंस को तोड़कर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है जिनमें राजबरेली से राहुल गांधी चुनावी मैदान में खड़े होंगे तो वहीं अमेठी से कएल शर्मा का नाम सामने आया है।

कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि गांधी परिवार के निकट स्थित किशोरी लाल शर्मा को अमेठी लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। शर्मा उन प्रमुख व्यक्तियों में से एक हैं, जिन्होंने गांधी परिवार के अनुपस्थिति में दोनों प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों का कार्य संभाला है। अब अमेठी में उनका प्रतिस्पर्धी होगा भाजपा की स्मृति ईरानी। इस मामले में किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रियंका गांधी ने अपने विचार व्यक्त किए हैं।

ये भी पढ़ें : रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से केएल शर्मा को उम्मीदवार घोषित

‘इस बार भटकने-बहकने वाली नहीं’ –  प्रियंका गांधी

रायबरेली और अमेठी की सीट को लेकर लंबे समय से कांग्रेस के समक्ष अटकलें सामने आ रहीं थीं लेकिन अब सारी उलझनों पर पूर्ण विराम लगाते हुए कांग्रेस ने इन सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। और प्रियंका गांधी इस बार भी चुनावी रण में हिस्सा न लेकर प्रचार करती हुई नज़र आएंगी। इसको लेकर उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है उन्होंने कहा कि, “यह चुनाव देश के संविधान, जनता के अधिकार, वंचितों के आरक्षण और बच्चों के भविष्य को बचाने का चुनाव है। देश की जनता ये बात समझ गई है, इसीलिए प्रधानमंत्री जी जनता को भटकाने का जी भर प्रयास कर रहे हैं। लेकिन जनता इस बार भटकने-बहकने वाली नहीं है।”

Exit mobile version