Lok Sabha Election 2024: सभा के दौरान अखिलेश यादव पर फेंका गया जुता? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जानिए क्या है सच..

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का समय चल रहा है, राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव का एक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख कर ऐसे साबित करने की कोशिश की जा रही है कि अखिलेश यादव पर सभा के दौरान जुते फेंके गए। सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर ऐसे कई वीडियोज वायरल हो रही है।

वीडियो में दावा किया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार अखिलेश यादव पर उस समय जूते फेंके जा रहे हैं, जब वह बस की छत पर हैं। कथित तौर पर उनके सुरक्षाकर्मी भी मौजूद हैं। हालांकि, इस वीडियो की हकीकत काफी अलग है।

यह भी पढ़े: डिंपल की हार का बदला लेने खुद मैदान में उतरे सपा सुप्रीमों, क्या सपा के गढ़ को बचाने में होंगे कामयाब?

क्या है वायरल वीडियो का सच?

दरअसल, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अखिलेश पर जूते फेंकने की बजाय उन्हें फूल-मालाओं से लादते नजर आ रहे हैं। कन्नौज में नामांकन (Lok Sabha Election 2024) के बाद सपा मुखिया ने रोड शो किया था। वायरल वीडियो उस रोड शो का है, जिसे 4 और 5 मई, 2024 के बीच संपादित और सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था।

वीडियो में अखिलेश के साथ एक महिला भी दिख रही है, जो औरैया जिले के बिधूना विधानसभा क्षेत्र से विधायक रेखा वर्मा हैं। प्रसारित किया जा रहा संपादित वीडियो 27 अप्रैल को वायरल हो गया। उसी दिन, अखिलेश ने कन्नौज संसदीय क्षेत्र के रसूलाबाद में रोड शो किया था, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी थी।

Exit mobile version