Site icon News1India

Lok Sabha Election 2024 : तेजस्वी यादव का बड़ा एलान अगर INDIA ब्लॉक की सरकार बनी तो एक झटके में देंगे 30 लाख नौकरियां

Lok Sabha election 2024, Delhi, Noida, INDIA, Tejasvi Yadav, Rahul Gandhi

Lok Sabha Election 2024 : आज यानी शनिवार, 25 मई को लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान हो रहा है। इस चरण में देश के 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। इन सीटों पर कुल 889 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं तेजस्वी यादव ने एक बड़ी घोषणा कर डाली है कि अगर इस बारा इंडिया गठबंधन की सरकार बन जाती है तो 30 लाख से ज़्यादा बेरोज़गारों को नौकरी दिलवाएंगे। इसके साथ तेजस्वी यादव ने कहा है कि इस समय लोकतंत्र को बचाना एक बड़ी ज़िम्मेदारी है। और ये ज़िम्मेदारी हमारे साथ साथ जनता की भी है।

ये भी पढ़ें : छठे चरण की 58 सीटों पर आज वोटिंग, कई मंत्रियों समेत दिग्गजों की किस्मत EVM में होगी कैद

सबसे पहले समस्याओं को दूर करना ज़रूरी है – तेजस्वी

आपको बता दैं कि बीते कुछ दिनों से तेजस्वी यादव पीठ दर्द से परेशान चल रहे हैं हालांकि अब उनका दर्द थोड़ा ठीक है। लेकिन हाल ही में क मीडिया इंटर्व्यू में जब उनसे सवाल किया गया कि उनका पीठ दर्द कैसा है तो उन्होंने जवाब में कहा कि पीठ में दर्द तो है लेकिन बेरोज़गारी, गरीबी और महंगाई से जूझ रहे लोगों का दर्द कम है उन्होंने कहा कि की पीठ दर्द तो ठीक हो जाएगा लेकिन उससे पहले ज़रूरी है लोगों की समस्याएं जिनको दूर करना ज़रूरी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन सब चीज़ों के लिए सत्रह महीने का मौका मिला था उस दौरान पांच लाख लोगों को नौकरी दी गई वहीं 3 लाख नौकरियों को देने का काम चल रहा है। और इसी तरह लोगों के दिलों मे जगह बनाई है।

Exit mobile version