लोकसभा के साथ इन राज्यों में होंगे Assembly Elections, जानिए क्या है सीटों का समीकरण

Lok Sabha Elections: Along with Lok Sabha, Assembly Elections will be held in these states, know what is the equation of seats.

नई दिल्ली। आज होने वाले लोकसभा के तारीखों के एलान के साथ साथ चार राज्यों में Assembly Elections के तारीखों का एलान भी किया जाएगा। इन राज्यों में आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग आज करेगा। चुनाव के तारीखों के एलान के साथ ही इन राज्य में भी आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। ज्ञात हो की लोकसभा के 543 सीटों के साथ साथ ओडिशा की 147, सिक्किम की 32, अरुणाचल प्रदेश की 60 और आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों पर भी Assembly Elections होंगे।

ओडिसा में 11 साल पुराना रिश्ता बरकरार

वर्तमान मे ओडिशा में बीजू जनता दल की सरकार है। राज्य में लोकसभा की 21 और विधानसभा की 147 सीटें हैं। जिन सीटों पर एक साथ Assembly Elections होने हैं। राज्य में फिलहाल बीजू जनता दल की सरकार बनती दिखाई दे रही हैं। हालांकि राज्य में भाजपा यहां पार्टी को टक्कर दे सकती हैं। इससे पहले भाजपा और बीजू जनता दल के बीच गठबंधन को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन गठबंधन को लेकर सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बन पाई।

सबसे ज्यादा दिनों तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता

ओडिसा के वर्तमान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हैं जिनके नेतृत्व में राज्य में बीजू जनता दल की सरकार है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक राज्य में 5 मार्च 2000 से लगातार मुख्यमंत्री पद पर बने हैं। लगातार 24 साल से मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए वो देश के दूसरे सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले नेता हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग हैं जिन्होंने 24 साल 166 दिन तक सीएम की कुर्सी संभाली।

Assembly Elections में नए सहयोगी के साथ मैदान में भाजपा

आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के नेता जगन मोहन रेड्डी मुख्यमंत्री हैं। यहां पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की तेलगु देशम पार्टी (TDP), अभिनेता पवन कल्याण की जनसेना और भाजपा गठबंधन एकसाथ चुनाव लड़ रहे हैं। यहाँ विधान सभा की सीटों की संख्या 170 हैं।

अरुणाचल में 60 सीटों पर होंगे मतदान

अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है। यहाँ विधान सभा की कुल 60 सीटें हैं। 2019 में हुए चुनाव में पार्टी ने 60 सीटों में से 42 सीटें जीती थीं।

सिक्किम में 2019 को भूलना चाहेगी बीजेपी

सिक्किम में प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) और भाजपा की संयुक्त सरकार है। सिक्किम में विधान सभा की कुल 32 सीटों पर मतदान होने हैं। राज्य में हुए 2019 विधानसभा चुनाव में बीजेपी को एक भी सीट नहीं मिली थीं। ऐसे में पार्टी को यहाँ बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद हैं।

Exit mobile version