Site icon News1India

Loksabha 2024: टीएमसी ने 42 सीटों की लिस्ट जारी, अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ टीएमसी ने यूसुफ पठान को उम्मीदवार बनाया

TMC

Loksabha 2024: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने रविवार को पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. इसमें आठ मौजूदा सांसदों को टिकट देने के साथ-साथ पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान और कृति आजाद जैसे कई नए चेहरों को शामिल किया गया है.

पार्टी ने 16 मौजूदा सांसदों को फिर से उम्मीदवार बनाया है और 12 महिलाओं को भी टिकट दिया है. कांग्रेस (TMC) सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ तृणमूल ने बहरामपुर सीट से क्रिकेटर यूसुफ पठान को मैदान में उतारा गया है.

यह भी पढ़े: लालू के करीबी सुभाष यादव को ED ने किया गिरफ्तार, बालू सिंडीकेट में यह अबतक की 5वीं गिरफ्तारी

नुसरत जहां का टिकट कटा

इसके साथ ही पूर्व क्रिकेटर कीर्ति झा आजाद को बर्धमान-दुर्गापुर सीट से टिकट दिया गया है. उत्तर प्रदेश में एक लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव से बातचीत कर रही है. 2019 का लोकसभा चुनाव बैरकपुर सीट से बीजेपी के टिकट पर जीतने के बाद तृणमूल में शामिल होने वाले अर्जुन सिंह का टिकट कट गया है. अर्जुन सिंह की जगह राज्य सरकार में मंत्री पार्थ भौमिक को तृणमूल ने बैरकपुर से टिकट दिया है.

यह भी पढ़े: कुछ ऐसे Text to Video AI टूल्स जिससे आसानी से बना सकते है वीडियो, जाने कौन से है वह पांच AI टूल्स

अभिषेक बनर्जी ने उम्मीदवारों की घोषणा की ब्रिगेड ग्राउंड में आयोजित रैली के दौरान टीएमसी ने अपने सभी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया. अभिषेक बनर्जी ने एक-एक कर सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की.

  • कोलकाता उत्तर-सुदीप बंदोपाध्याय
  • कोलकाता दक्षिण-माला राय
  • हावड़ा-प्रसून बनर्जी
  • डायमंड हार्बर-अभिषेक बनर्जी
  • दमदम-प्रो. सौगत राय
  • श्रीरामपुर-कल्याण बनर्जी
  • हुगली-रचना बंदोपाध्याय
  • बैरकपुर- पार्थ भौमिक
  • बारासात-डा. काकोली घोष दस्तीदार
  • आरामबाग-मिताली बाग
  • घाटाल- अभिनेता दीपक अधिकारी उर्फ देव
  • मिदनापुर-जून मालिया
  • बांकुड़ा-अरूप चक्रवर्ती
  • बर्द्धमान पूर्व- डा. शर्मिला सरकार
  • आसनसोल-शत्रुघ्न सिन्हा
  • बर्द्धमान- दुर्गापुर-कीर्ति आजाद
  • बीरभूम-शताब्दी राय
  • तमलुक- देवांशु भट्टाचार्य
  • कांथी- उत्तम बारीक
  • बशीरहाट-हाजी नुरुल इसलाम
  • मथुरापुर-बापी हलदर
  • अलीपुरदुआर-प्रकाश चिक बराइक
  • दार्जिलिंग-गोपाल लामा
  • रायगंज-कृष्ण कुमार कल्याणी
  • बालुरघाट- बिप्लव मित्र
  • मालदा उत्तर- प्रसून बनर्जी (पूर्व आईपीएस)
  • मालदा दक्षिण- शाहनवाज रेहान
  • जंगीपुर-खलीलुर रहमान
  • बहरमपुर- युसूफ पठान (पूर्व क्रिकेटर)
  • मुर्शिदाबाद-अबू ताहेर खान
  • कृष्णानगर- महुआ मोइत्रा
  • राणाघाट-मुकुटमणि अधिकारी
  • बनगांव-विश्वजीत दास
  • जलपाईगुड़ी- निर्मलचन्द्र राय
  • कूचबिहार – जगदीश चन्द्र बासुनिया
  • विष्णुपुर-सुजाता मंडल खां (भाजपा सांसद सौमित्र खां की पत्नी)
  • जादवपुर – सायनी घोष
  • झाड़ग्राम- कालीपद सोरेन
  • पुरुलिया- शांतिराम महतो
Exit mobile version