Site icon News1India

Lucknow: यादव महाकुंभ में चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंचे सीएम मोहन यादव, यूपी से बताया खास रिश्ता

CM Mohan Yadav in Lucknow

Lucknow:  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव उत्तर प्रदेश पहुंचे हैं। यूपी के लखनऊ (Lucknow) में यादव महाकुंभ आयोजित हो रहा है। इस इवेंट के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला कनेक्शन बताया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश से अपने पुराने रिश्ते का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके पूर्वज आज़मगढ़ के रहने वाले थे और लगभग 450 साल पहले, मेरे पूर्वजों ने आज़मगढ़ छोड़ दिया था।

हमें कृष्ण के वंशज होने पर गर्व है- एमपी सीएम 

गर्व से कृष्ण से अपनी वंशावली बताते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भूमि न केवल नारों को गूंजती है, बल्कि उन्हें सिद्ध भी करती है। जिन्होंने मर्यादा लांघी, भगवान श्री कृष्ण ने उनकी सीमाएं तय कर दी हैं। हमें भगवान कृष्ण के वंशज होने पर गर्व है।

यह भी पढ़े: पहली बार बॉलीवुड के तीनों खान ने एक साथ किया डांस, प्री वेडिंग फंक्शन में लगाए चार-चॉद

उन्होंने आगे कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री बना तो मैंने तय किया कि जिस पूरे क्षेत्र में भगवान कृष्ण शिक्षा लेने आए थे उस पूरे क्षेत्र को हम एक तीर्थ स्थल बना देंगे। भगवान राम ने 11 साल चित्रकूट में बिताए थे। इस तरह हमारी सरकार और यूपी सरकार हम सब मिलकर वहां एक भव्य तीर्थ स्थल विकसित करेंगे।

यूपी और एमपी भाई-भाई हैं- मोहन यादव

इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी पार्टी बीजेपी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि मेरे परिवार का राजनीति से कोई संबंध नहीं था। मेरे पिता न तो सीएम थे और न ही पार्टी अध्यक्ष। लेकिन मेरी पार्टी ने मेरी मेहनत देखी और मुझे उज्जैन नगर पालिका का मेयर बनाया।

यह भी पढ़े: लगातार चौथी बार गौतमबुद्ध नगर से महेश शर्मा को भाजपा ने दिया टिकट, क्या हैं चुनावी खेल?

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को भाई-भाई भी बताया। उन्होंने कहा कि जब भी मौका मिले जब भी आपको मध्य प्रदेश आना हो बिना झिझक आएं। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश भाई-भाई हैं।

Exit mobile version